ePaper

विधिक संघ डेहरी चुनाव के लिए वोटिंग आज, तैयारी पूरी

Updated at : 03 Jun 2025 7:13 PM (IST)
विज्ञापन
विधिक संघ डेहरी चुनाव के लिए वोटिंग आज, तैयारी पूरी

Sasaram news. विधिक संघ डेहरी चुनाव की सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. बुधवार की सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक मतदाताओं द्वारा अपने मताधिकार का प्रयोग किया जायेगा.

विज्ञापन

देर रात तक हो जायेगी परिणाम की घोषणासबसे अधिक उपाध्यक्ष पद के लिए हैं सात उम्मीदवार

अध्यक्ष पद पर दो उम्मीदवारों के बीच है आमने-सामने की टक्करफोटो -24- मतपेटी का निरीक्षण करते मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अधिवक्ता प्रभात कुमार व अन्य.

प्रतिनिधि, डेहरीविधिक संघ डेहरी चुनाव की सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. बुधवार की सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक मतदाताओं द्वारा अपने मताधिकार का प्रयोग किया जायेगा. चुनाव के लिए प्रकाशित मतदाता सूची में कुल 361 अधिवक्ता मतदाता हैं, जो अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. मतदान के लिए कमरा नंबर दो में दो बूथ बनाये गये हैं. पहले बूथ पर वोटर लिस्ट में दर्ज क्रमांक संख्या एक से 200 तक के मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. वहीं, उसी कमरे में बनाये गये बूथ संख्या दो पर क्रमांक संख्या 201 से 361 तक के मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. यह जानकारी विधिक संघ चुनाव को संपन्न कराने के लिए नियुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी वरीय अधिवक्ता प्रभात कुमार ने दी. उन्होंने बताया कि विधिक संघ का चुनाव पूरी तरह निष्पक्ष व पारदर्शितापूर्ण हो, इसके लिए सभी व्यवस्थाएं की गयी हैं. उन्होंने कहा कि संघ के कुल आठ पदों के लिए चुनाव होना था. इनमें दो पदों पर पूर्व निर्धारित संख्या में अधिवक्ताओं द्वारा नामांकन किये जाने के कारण निर्विरोध चुनाव परिणाम की घोषणा की जा चुकी है. उन्होंने कहा कि सहायक सचिव पद पर तीन अधिवक्ता वसंत कुमार सिन्हा, मनोज कुमार शर्मा व रामाशीष सिंह और कार्यकारिणी पद पर सात अधिवक्ता अजय कुमार, विजय कुमार, कपिल मुनि सिंह, महमूद आलम, रवि शेखर, संजय कुमार चौधरी व सुरेंद्र कुमार तिवारी निर्विरोध चुनाव जीत चुके हैं.

शेष बचे छह पदों के लिए 26 प्रत्याशी इस चुनाव में अपना भाग्य आजमा रहे हैं. अपना भाग्य आजमा रहे उन 26 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 361 मतदाताओं द्वारा बुधवार को शाम चार बजे तक मत पेटी में बंद कर दिया जायेगा. उसी दिन संघ के नए बने लाइब्रेरी हॉल में शाम 6:00 बजे से मत पत्रों की गिनती शुरू होगी जो परिणाम आने तक जारी रहेगी उन्होंने कहा कि कैमरे की निगरानी में मतदान कराने व मत पत्रों की गिनती का लाइव टेलीकास्ट मतदान केंद्र के बाहर लगे एलईडी टीवी पर करने की व्यवस्था की गई है. उन्होंने यह भी कहा कि इस चुनाव के लिए स्टेट बर काउंसिल द्वारा पर्यवेक्षक के रूप में जिला बार न्यायालय के वरीय अधिवक्ता व रोहतास विधिक संघ के अध्यक्ष जगदंबिका प्रसाद सिंह और स्टेट बार काउंसिल के मेंबर रामजी मिश्रा पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त किए गए हैं जिनकी देखरेख में चुनाव की सारी प्रक्रियाएं संपन्न होंगी.

विभिन्न पदों के लिए ये हैं प्रत्याशी

चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए पूर्व अध्यक्ष उमाशंकर पांडेय व मनोज कुमार के बीच सीधी टक्कर है, वही उपाध्यक्ष पद के लिए कुल सात प्रत्याशी विनोद कुमार सिंह, डॉ निमी उपाध्याय, काशी नाथ गुप्ता, मिथिलेश कुमार, मुनमुन पांडेय, ओम प्रकाश सिन्हा और राम नाथ राम अपने भाग्य को आजमा रहे हैं. इसी प्रकार महासचिव पद के लिए कुल चार प्रत्याशी आदित्य कुमार उपाध्याय, विभूति कुमार सर्राफ, रामदेव सिंह व रितेश कुमार, संयुक्त सचिव पद के लिए कुल चार कमलेश कुमार, रविंद्र कुमार, सुधीर कुमार व सुनील कुमार वर्मा, कोषाध्यक्ष पद के लिए कुल तीन विजय कुमार अरुण, कैलाश सिंह व रवि कुमार और अंकेक्षक पद के लिए कुल छह प्रत्याशी अमरनाथ सिंह, विनोद कुमार पाठक, ओम प्रकाश पांडेय, राधिका शर्मा, सतीश कुमार व उपेंद्र कुमार सिंह अपने-आपने किस्मत को आजमा रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANURAG SHARAN

लेखक के बारे में

By ANURAG SHARAN

ANURAG SHARAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन