फइनल मैच में डेहरी को हरा कर तेलकप ने जीता शील्ड

Updated:
विज्ञापन
फइनल मैच में डेहरी को हरा कर तेलकप ने जीता शील्ड

रोहतास प्रखंड के अमझोर मैदान में हुआ मैच

विज्ञापन

अकबरपुर. रोहतास प्रखंड के अमझोर मैदान में आदर्श क्लब तेलकप की ओर से आयोजित विनय मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट 2025 के फाइनल मैच में तेलकप ने डेहरी को हरा कर शील्ड पर कब्जा जमाया. फाइनल के इस मैच में डेहरी की टीम पहली पारी में खेलते हुए 14 ओवर में 91 रन बनाये. वहीं, लक्ष्य का पीछा करते हुए तेलकप की टीम ने 13 ओवर में ही 92 रन बनाकर शील्ड पर कब्जा जमा लिया. वहीं, खेल में अच्छा प्रदर्शन करने पर मैन ऑफ द मैच अजित कुमार और मैन ऑफ द सीरीज गोरख कुमार समहुता निवासी को घोषित किया. खेल समाप्ति पर अतिथियों ने विजेता व उपविजेता टीम को पुरस्कार के रूप शील्ड कप प्रदान किया. यह टूर्नामेंट 26 जनवरी को शुभारंभ किया गया था. टूर्नामेंट में कुल 16 टीमों ने भाग लिया. फाइनल मैच का उद्घाटन स्थानीय मुखिया अनीता टोप्पो ने किया. इस अवसर पर रसूलपुर मुखिया अनुराधा देवी, अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार, पूर्व मुखिया सिद्धेश्वर वर्मा, सरपंच मृत्युंजय शर्मा, ललन यादव, जिला पार्षद प्रतिनिधि सनोज चंद्रवंशी, डॉक्टर एसपी सिंह, बबन सिंह, पूर्व प्रमुख दिव्या भारती सहित अन्य लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन