सासाराम-चौसा पथ पर भीड़े दो डंपर, चालक व सहायक चालक बचे

Updated:
विज्ञापन
सासाराम-चौसा पथ पर भीड़े दो डंपर, चालक व सहायक चालक बचे

SASARAM NEWS.सासाराम-चौसा पथ पर पटवाडीह गांव के समीप शुक्रवार की सुबह दो डंपरों की आमने-सामने टक्कर हो गयी. हालांकि इस दुर्घटना में किसी तरह की जानमाल की क्षति नहीं हुई.

विज्ञापन

फोटो-7- सड़क पर दो डम्परों के बीच हुई आमने सामने टक्कर प्रतिनिधि, करगहर सासाराम-चौसा पथ पर पटवाडीह गांव के समीप शुक्रवार की सुबह दो डंपरों की आमने-सामने टक्कर हो गयी. हालांकि इस दुर्घटना में किसी तरह की जानमाल की क्षति नहीं हुई. बताया जाता है कि दोनों डंपरों की टक्कर से जोरदार धमाका हुआ, जिससे आसपास के घरों में सो रहे लोग घबराकर बाहर निकल आये. सड़क के बीच हुई टक्कर के कारण कुछ समय तक आवागमन बाधित रहा.घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सड़क से दोनों डंपरों को हटवाकर यातायात सुचारु कराया.थानाध्यक्ष कमल नयन पांडेय ने बताया कि प्रथम दृष्टया किसी एक डंपर के चालक को नींद आने के कारण यह दुर्घटना होने की आशंका है. उन्होंने कहा कि हादसे में किसी प्रकार की जानमाल की क्षति नहीं हुई है.

विज्ञापन
Anurag Sharan

लेखक के बारे में

By Anurag Sharan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन