ePaper

शराब के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार

Updated at : 31 Dec 2025 3:27 PM (IST)
विज्ञापन
शराब के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार

बेलवाई गांव में पुलिस ने शराब के साथ दो शराब धंधेबाजों को गिरफ्तार किया.

विज्ञापन

काराकाट.

बेलवाई गांव में पुलिस ने शराब के साथ दो शराब धंधेबाजों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार धंधेबाजों की पहचान रघुनाथपुर बाल गांव निवासी रामजी पासी व विभीषण पासी के रूप में की गयी. थानाध्यक्ष विवेक कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर बेलवाई गांव में छापेमारी कर 63 लीटर देशी शराब बरामद की गयी. शराब धंधेबाज पुलिस की भनक लगते ही फरार होने में कामयाब हो गये. बताया कि पांच हजार लीटर देशी शराब बनाने का जावा भी नष्ट किया गया. क्षेत्र के रघुनाथपुर बाल गांव से गिरफ्तार शराब धंधेबाज के पास से दो लीटर देशी शराब बरामद की गयी. दोनों शराब धंधेबाज को न्याययिक हिरासत में भेज दिया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि नये साल को लेकर शराब अभियान को सफल बनाने को लेकर लगातार छापेमारी जारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANURAG SHARAN

लेखक के बारे में

By ANURAG SHARAN

ANURAG SHARAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन