सड़क हादसे में टैंक लॉरी पलटी, चालक की मौत

Updated:
विज्ञापन
सड़क हादसे में टैंक लॉरी पलटी, चालक की मौत

SASARAM NEWS.थाना क्षेत्र के कोनार–तोरना पथ पर गोदनीया मोड़ के समीप गुरुवार की देर रात एक एक टैंक लॉरी अनियंत्रित होकर पलट गया. जिससे केबिन में बैठा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया.

विज्ञापन

शिवसागर थाना क्षेत्र के कोनार–तोरना पथ पर गोदनीया मोड़ के पास हुई घटना

शिवसागर.

थाना क्षेत्र के कोनार–तोरना पथ पर गोदनीया मोड़ के समीप गुरुवार की देर रात एक एक टैंक लॉरी अनियंत्रित होकर पलट गया. जिससे केबिन में बैठा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल चालक को तत्काल सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. इसकी जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष रितेश कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान अमरा तालाब निवासी राजेंद्र साह का 43 वर्षीय पुत्र नरेंद्र गुप्ता के रूप में हुई है. चालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दी गयी है. उधर, दूसरी ओर शिवसागर–चेनारी पथ पर छोटकी चेनारी गांव के पास धनसोत नदी पुल पर एक ईंट लदा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया. हालांकि इस घटना में चालक बाल-बाल बच गया.

विज्ञापन
विकास कुमार

लेखक के बारे में

By विकास कुमार

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन