छह बालू घाटों की नीलामी रद्द, एक भी निविदा नहीं पड़ी

Updated:
विज्ञापन

SASARAM NEWS.जिले के छह बालू घाटों की बंदोबस्ती के लिए आयोजित नीलामी प्रक्रिया एक बार फिर रद्द करनी पड़ी है. निर्धारित तिथि तक एक भी व्यक्ति ने निविदा नहीं डाली, जिसके कारण विभाग को प्रक्रिया निरस्त करनी पड़ी.

विज्ञापन

प्रतिनिध, सासाराम सदर जिले के छह बालू घाटों की बंदोबस्ती के लिए आयोजित नीलामी प्रक्रिया एक बार फिर रद्द करनी पड़ी है. निर्धारित तिथि तक एक भी व्यक्ति ने निविदा नहीं डाली, जिसके कारण विभाग को प्रक्रिया निरस्त करनी पड़ी. जिला सहायक खान निदेशक रणधीर कुमार सिंह ने बताया कि सोन ब्लॉक एक, दो, छह, 10, 15 और 16 के लिए 19 फरवरी को नीलामी की तिथि निर्धारित की गयी थी. हालांकि इन घाटों के लिए किसी ने भी आवेदन नहीं किया. इससे पहले निकाली गयी निविदा में दो लोगों ने सोन ब्लॉक चार और 12 के लिए आवेदन किया था. दोनों घाटों का टेंडर हो चुका है, लेकिन अनुमोदन की प्रक्रिया लंबित रहने के कारण अब तक संचालन शुरू नहीं हो पाया है.अधिकारी ने बताया कि विभाग से निर्देश मिलने के बाद नीलामी की नयी तिथि घोषित की जायेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन