अनुमंडल अस्पताल में इनक्वास टीम का निरीक्षण, सात विभागों का किया असेसमेंट

Updated:
विज्ञापन

SASARAM NEWS.अनुमंडल अस्पताल में पटना से आयी इनक्वास की टीम ने गुरुवार और शुक्रवार को विभिन्न विभागों का गहन निरीक्षण किया.

विज्ञापन

डेहरी नगर.

अनुमंडल अस्पताल में पटना से आयी इनक्वास की टीम ने गुरुवार और शुक्रवार को विभिन्न विभागों का गहन निरीक्षण किया. टीम ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से मिलकर उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी ली और फीडबैक प्राप्त किया. जांच टीम में राज्य स्वास्थ्य समिति पटना के कंसल्टेंट डॉ संपत्ति पाल और यूनिसेफ के डॉ दीपक कुमार शामिल थे. टीम ने अस्पताल के सात विभागों का असेसमेंट किया, जिसमें फार्मेसी, रेडियोलॉजी समेत अन्य विभाग शामिल रहे. निरीक्षण के दौरान डॉक्यूमेंटेशन, दवाओं की उपलब्धता, संक्रमण नियंत्रण (इंफेक्शन कंट्रोल) और साफ-सफाई की भी विस्तार से जांच की गयी. निरीक्षण के बाद टीम ने अस्पताल की कार्यप्रणाली को संतोषजनक बताया. मरीजों और स्टाफ से भी फीडबैक लिया गया. इस अवसर पर जिला क्वालिटी कंसल्टेंट डॉ राजीव कुमार, पिरामल के मो मुसर्रफ, उपाधीक्षक डॉ संजीव कुमार सिंह, अस्पताल प्रबंधक राणा राजेश सिंह सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन