बिहार होमगार्ड शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए हुआ ट्रायल

Updated:
विज्ञापन
बिहार होमगार्ड शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए हुआ ट्रायल

Sasaram news. शुक्रवार को इंद्रपुरी थाना क्षेत्र के सीताबिगहा स्थित ग्राउंड में आगामी बिहार होमगार्ड शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों का 1600 मीटर दौड़ प्रतियोगिता का ट्रायल लिया गया.

विज्ञापन

इंद्रपुरी. शुक्रवार को इंद्रपुरी थाना क्षेत्र के सीताबिगहा स्थित ग्राउंड में आगामी बिहार होमगार्ड शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों का 1600 मीटर दौड़ प्रतियोगिता का ट्रायल लिया गया. अपर थानाध्यक्ष इंद्रपुरी थाने के एसआइ करन कुमार, एसआइ प्रदीप कुमार के मौजूदगी में सभी अभ्यर्थियों ने बेहतर प्रदर्शन किया. इसमें गाजीपुर के पवन कुमार चार मिनट 27 सेकंड में 1600 मीटर रेस पूरी कर पहले स्थान पर रहे. इसके लिए इंद्रपुरी थाना परिवार की ओर से अभ्यर्थियों हौसला बुलंद करते हुए उज्ज्वल भविष्य का कामना किया गया. अपर थानाध्यक्ष ने बताया कि एक मई से बिहार होमगार्ड शारीरिक दक्षता परीक्षा होने वाली है. इसको लेकर अभ्यर्थियों ने 1600 मीटर दौड़ प्रतियोगिता का ट्रायल किया है

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anurag Sharan

लेखक के बारे में

By Anurag Sharan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन