टीके को संरक्षित व सुरक्षित रखने के लिए कोल्ड चेन होल्डरों की मिली ट्रेनिंग

Published at :25 Feb 2025 10:46 PM (IST)
विज्ञापन
टीके को संरक्षित व सुरक्षित रखने के लिए कोल्ड चेन होल्डरों की मिली ट्रेनिंग

निर्धारित तापमान में वैक्सीन रख लाभार्थियों तक पहुंचाने का मिला सुझाव

विज्ञापन

फोटो-19- प्रशिक्षण में शामिल स्वास्थ्यकर्मी.

प्रतिनिधि, सासाराम सदर

जिले में विभिन्न जानलेवा बीमारियों से बचाव के लिए किये जाने वाले टीकाकरण को ले मंगलवार को सदर अस्पताल स्थित प्रतिरक्षण कार्यालय में कोल्ड चेन होल्डरों के का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित हुआ. इसमें चेन होल्डरों को कितने तापमान में टिका को रखना है, टिके की अहमियत, उपयोगिता, वैक्सीन की सुरक्षा, टीकाकरण का तरीका आदि की जानकारी दी गयी. वैक्सीन कोल्ड चेन प्रबंधक मो हाशिम ने कहा कि टीका को कंपनी से निकलने से टीकाकरण तक दो से आठ डिग्री सेल्सियस तापमान को मैनेज कर रखना होगा. इससे टिका हमेशा सुरक्षित व संरक्षित रहेगा. टीकाकरण से पूर्व टीका सुरक्षित रखने के लिए कोल्ड चैन पर विशेष बल दिया गया.

कोल्ड चेन भंडारण एवं परिवहन की कड़ियो से बनने वाली शृंखला है. जब टीका सुरक्षित व सुरक्षित रहेगा, तो जिलेभर में बच्चों को समुचित वैक्सीनेशन किया जा सकेगा. इसके लिए स्वास्थ्य के सभी कर्मियों को सहयोग करना होगा. ताकि, निर्धारित समय अवधि में वैक्सीन का कार्य पूरा किया जा सके.

कहते हैं प्रतिरक्षण पदाधिकारी

जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ आरकेपी साहू ने कहा कि जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ आरकेपी साहू ने बताया कि कोल्ड चेन भंडारण व परिवहन की कड़ियों से बनने वाली शृंखला है. ये सभी कड़ियां वैक्सीन के निर्माण स्थल से लाभार्थी को पहुंचाये जाने तक निर्धारित तापमान में रखने के लिए विकसित की गयी है. टीका का सही रखरखाव काफी महत्वपूर्ण होता है. दो डिग्री से आठ डिग्री सेल्सियस तापमान टीका को सुरक्षित रखने के लिए महत्वपूर्ण है. इतना तापमान में टीका सुरक्षित रहता है. तापमान मेंटेन नहीं रखने पर टीका खराब हो सकता है. ऐसे में कोल्ड चेन बेहद ही जरूरी है. इसको ले रूटीन के तौर पर जिले के 19 प्रखंडों के सभी कोल्ड चैन होल्डर का क्षमता वर्धन किया जाता है. ताकि टीके के रखरखाव में किसी तरह की त्रुटि न रहें. उन्होंने बताया कि आइएल रेफ्रिजरेटर में वैक्सीन को किस तरह रखना है, किस क्रम में कौन सा वैक्सीनेशन रखा जायेगा. इसकी जानकारी दी गयी. सभी चेन होल्डरों को वैक्सीन उचित तापमान पर लाने और ले जाने की सूचना देनी होगी.

टीकों के लिए कोल्ड चेन जरूरी

टीका के रखरखाव के लिए कोल्ड चेन जरुरी है. क्योंकि,टीका नाजुक जैविक पदार्थ होते हैं. टिका को अधिक व कम तापमान में रखने पर उनकी क्षमता खत्म हो सकती है. कोल्ड चेन टीकों को उचित तापमान पर रखने का एक तरीका है.

कोल्ड चेन के फायदे

टीकों की गुणवत्ता बनाये रखने में मिलती है मदद

टीकों की क्षमता (बीमारी से बचने की क्षमता) बनाये रखने में मिलती है मदद

सार्वजनिक स्वास्थ्य पहलों को मिलती है मजबूती

वैश्विक स्वास्थ्य और सुरक्षा में मिलता है योगदान

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन