स्कूल का सीसीटीवी कैमरा उड़ा ले गये चोर

Updated:
विज्ञापन
स्कूल का सीसीटीवी कैमरा उड़ा ले गये चोर

SASARAM NEWS.थाना क्षेत्र के सुकहरा गांव स्थित श्री नगर उच्च माध्यमिक विद्यालय सुकहरा में बुधवार की रात चोरों ने पचास हजार से ज्यादा का सामान चुरा ले गये.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, काराकाट

थाना क्षेत्र के सुकहरा गांव स्थित श्री नगर उच्च माध्यमिक विद्यालय सुकहरा में बुधवार की रात चोरों ने पचास हजार से ज्यादा का सामान चुरा ले गये. वहीं स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरा तोड़ कर बर्बाद कर दिया. घटना की जानकारी सुबह में हुई जब स्कूल के शिक्षक मेन गेट से अंदर गये तो स्कूल के कार्यालय का ताला टूटा था. अलमारी खोलने का प्रयास किया, लेकिन नहीं खुल पाया. स्कूल के प्रभारी प्रधानाचार्य मनीषा कुमारी ने बताया कि पहले सीसीटीवी कैमरा तोड़ दिया गया है. स्कूल में लगी बल्ब ,एलइडी लाइट, चार्जर, किताबें सहित कई सामान की चोरी की गयी है. चोरी के घटना की जानकारी मिलते ही एसआइ रोहित कुमार ने पहुंच कर चोरी का जायजा लिया. स्कूल में नाइट गार्ड बहाल होने के बाद भी स्कूल में चोरी हो जाना लोगों को पच नहीं रहा है. अभिभावकों का कहना है कि जब नाइट गार्ड होने के बावजूद स्कूल में चोरी हो रही है तो नाइट गार्ड रखने का कोई मतलब नहीं है. या तो नाइट गार्ड स्कूल में रहता ही नहीं है. जिस हिसाब से स्कूल में तोड़ फोड़ कर चोरी की गयी, उससे प्रतीत होता है करीब दो ढाई घंटे तक आराम से चोरी की गयी है. प्रभारी प्रधानाचार्य ने स्कूल में चोरी व सामान तोड़ फोड़ करने की लिखित रिपोर्ट दर्ज करायी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
विकास कुमार

लेखक के बारे में

By विकास कुमार

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन