बैंक कर्मचारियों ने पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन
बैंक कर्मचारियों ने पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स के आह्वान पर बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों ने गुरुवार को सासाराम एसबीआइ बैंक की मुख्य शाखा के सामने अपनी मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया

विज्ञापन

फोटो-5- एसबीआइ शाखा के पास प्रदर्शन करते बैंककर्मी़ प्रतिनिधि, सासाराम ग्रामीण यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स के आह्वान पर बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों ने गुरुवार को सासाराम एसबीआइ बैंक की मुख्य शाखा के सामने अपनी मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया. इस प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे यूनियन के क्षेत्रीय सचिव ब्रजेश कुमार ने कहा कि देश के अधिकांश सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के संस्थानों में पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू है, जिसमें रिजर्व बैंक, नाबार्ड, बीमा कंपनियां स्टॉक एक्सचेंज, आइटी कंपनियां जैसे टीसीएस, इंफोसिस, विप्रो, सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियां जैसे ओएनजीसी, बीपीसीएल, सरकारी मंत्रालय और न्यायालय शामिल हैं. लेकिन वाणिज्यिक बैंकों में अभी तक पांच दिवसीय सप्ताह लागू नहीं किया गया है. यह स्थिति उनके स्वास्थ्य और कामकाजी जीवन के संतुलन के लिए अनुचित है. उन्होंने यह भी कहा कि इंडियन बैंक एसोसिएशन और यूएफबीयू के बीच पांच दिवसीय सप्ताह लागू करने को लेकर कई बैठकें हुई हैं, लेकिन पिछले 20 महीनों में लगभग 10-11 मुद्दों पर बातचीत के बावजूद कोई ठोस समाधान नहीं निकला. इंडियन बैंक एसोसिएशन बार-बार कह रहा है कि यह मामला केंद्र सरकार के पास लंबित है. प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार से तुरंत हस्तक्षेप कर उनकी न्यायसंगत मांगों को लागू करने की अपील की. उन्होंने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो वे बड़े आंदोलन और हड़ताल के लिए मजबूर होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी केंद्र सरकार पर होगी. प्रदर्शन में हरदीप सिंह,कौशल,राजू सिंह,आनंद,राजेश,रजत,अंजू कुमारी,खुशबू गुप्ता आदि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anurag Sharan

लेखक के बारे में

By Anurag Sharan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन