हाइडल नहर में डूबे युवक का शव बरामद

मुहल्ले में शव पहुंचते ही परिजनों में मची चीख-पुकार
डेहरी नगर. शहर के हाइडल नहर में गुरुवार की शाम डूबे एक युवक 37 वर्षीय बिजेंद्र राम का शव शुक्रवार को हाइडल नहर से मिला. शव मिलने के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गयी. जानकारी के अनुसार, शव को खोजने में अंचल प्रशासन ने लगभग आधा दर्जन गोताखोरों को लगाया था. गोताखोर ने नहर से शव को ढूंढ निकाला. मृतक बारह पत्थर निवासी सुरेंद्र राम का पुत्र है. शव के पहुंचते ही मुहल्ले में मातम पसर गया. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. मृतक की माता मीणा देवी व बहन सहित अन्य परिजन रोते-रोते गिर जा रहे थे. मुहल्लावासी संतावना देते रहे. युवक के डूबने की सूचना मिलते ही एएसपी कोटा किरण कुमार, एसडीएम सूर्य प्रताप सिंह, प्रभारी सीओ संजय कुमार, आरो तौकिर अहमद, नगर थानाध्यक्ष शिवेंद्र कुमार, टीओपी एक के अश्विनी कुमार, अंचल नाजीर प्रवेश कुमार पहुंचे. एएसपी व एसडीएम ने घटना के बारे में जानकारी ली. साथ ही पूछताछ भी की. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया. घटना के बारे में बताया जाता है कि मृतक गुरुवार की शाम हाईडल नहर की तरफ गया था. हो सकता है कि शौच करने के दौरान फिसल गया होगा. इससे नहर में डूब गया होगा. युवक के डूबने की खबर मिलते ही मुख्य पार्षद प्रतिनिधि गुड्डू चंद्रवंशी, राजद नगर अध्यक्ष धनंजय सिंह सहित आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गयी. बहन की शादी के लिए पैसा जमा कर रहा था युवक परिजनों ने बताया कि बिजेंद्र राम चार भाई और एक बहन में तिसरे स्थान पर था. वह एनएमसीएच जमुहार में काम करता था. अपनी बहन की शादी के लिए एक-एक रुपया जमा कर रहा था. ताकि बहन की शादी धूमधाम से हो सकें. लेकिन, उसका सपना सपना ही रह गया. मृतक अपने माता-पिता का भी सहारा था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










