करूप बाजार में भीषण आग से फर्नीचर दुकान की लकड़ी व पुआल जलकर राख
Edited by Prabhat Khabar News Desk
Updated:
विज्ञापन
SASARAM NEWS.थाना क्षेत्र के करूप बाजार में भीषण आग लगने से एक फर्नीचर दुकान के बगल में रखी लकड़ी का ढेर, खलिहान में रखा पुआल व मवेशियों का चारा जलकर राख हो गया. बाजार के आसपास रखे पुआल के ढेर भी आग की चपेट में आ गये.
विज्ञापन
काराकाट.
थाना क्षेत्र के करूप बाजार में भीषण आग लगने से एक फर्नीचर दुकान के बगल में रखी लकड़ी का ढेर, खलिहान में रखा पुआल व मवेशियों का चारा जलकर राख हो गया. बाजार के आसपास रखे पुआल के ढेर भी आग की चपेट में आ गये. आग लगने के कारणों को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं. कोई 11 केवी तार से चिंगारी गिरने की बात कह रहा है, तो कोई सिगरेट फेंके जाने से आग लगने की आशंका जता रहा है. हालांकि आधिकारिक तौर पर कारण स्पष्ट नहीं हो सका है.बताया जाता है कि मानिक परासी गांव निवासी लक्ष्मण शर्मा के पुत्र मुकेश शर्मा कई वर्षों से करूप बाजार में फर्नीचर बनाने का काम करते हैं. उन्होंने बताया कि तीन माह पहले लाखों रुपये की लकड़ी खरीदी थी, जो पूरी तरह जल गयी. इस घटना में दो से तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है.घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था. बाद में दमकल कर्मियों व ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.सूचना पर एसडीएम प्रभात कुमार व थाना प्रभारी एसआइ रफीक अंसारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. प्रशासन आग लगने के कारणों की जांच में जुटा है. घटना के बाद बाजार में अफरा-तफरी का माहौल कायम रहा.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










