वक्फ बोर्ड ने 11.60 एकड़ जमीन पर कब्जे को लेकर 33 लोगों को भेजा नोटिस

Published at :15 Feb 2025 10:46 PM (IST)
विज्ञापन
वक्फ बोर्ड ने 11.60 एकड़ जमीन पर कब्जे को लेकर 33 लोगों को भेजा नोटिस

डोरियांव गांव के 33 लोगों को 20 फरवरी को वक्फ कमेटी के समक्ष रखना है अपना पक्ष

विज्ञापन

एक्सक्लूसिव

आमोद सिंह, सासाराम

सासाराम में वक्फ बोर्ड ने अपनी जमीन की तलाश शुरू कर दी है. नगर निगम के वार्ड छह स्थित डोरियांव गांव के 33 लोगों के खिलाफ राज्य सुन्नी वक्फ बोर्ड के सीइओ ने नोटिस जारी किया है. नोटिस में वक्फ बोर्ड ने लिखा है कि खानकाह कबिरिया कबिरगंज सासाराम ने शिकायत की है कि आपके द्वारा खानकाह इस्टेट की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा किया गया है, जो वक्फ की रजिस्टर्ड प्रोपर्टी है. इस संबंध में आपको कुछ भी स्पष्टीकरण देना है, तो आप वक्फ कार्यालय में 20 फरवरी की शाम तीन बजे तक आकर दे सकते हैं. इसके बाद वक्फ बोर्ड नियमावली के तहत आगे की कार्रवाई की जायेगी. वक्फ ने यह नोटिस डोरियांव मौजा में 11.60 एकड़ जमीन को लेकर दिया है. हालांकि, पहला नोटिस 30 दिसंबर 2024 को भेजा गया था, जिसमें 23 जनवरी 2025 को स्पष्टीकरण देना था. लेकिन, किसी ने नोटिस का जवाब नहीं दिया, तो वक्फ की ओर से दूसरा नोटिस जारी किया गया है.

इधर, खानकाह इस्टेट सासाराम की ओर से प्रबंधक बुरहानुद्दीन अहमद अपना साक्ष्य देंगे. प्रबंधक ने बताया कि डोरियांव मौजा में करीब 400 एकड़ जमीन खानकाह कबिरिया कबिरगंज की है, जिस पर कई पीढ़ियों से अवैध कब्जा चला आ रहा है. कुछ लोगों के नाम से इन खाता प्लॉटों की जमाबंदी भी कायम कर दी गयी है. फिलहाल 11.60 एकड़ जमीन को लेकर कार्रवाई शुरू की गयी है. इसमें एक ही परिवार के पास करीब 5.61 एकड़ जमीन है. उधर, गांव में इस नोटिस को लेकर बौखलाहट है. पीढ़ियों से जमीन पर काबिज लोगों के होश फाख्ता है. कुछ लोगों ने प्रबंधक से संपर्क भी किया है. लेकिन, उन्हें कोई राहत नहीं मिली है.

कल पढ़ें-किसके पास कितनी जमीन.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन