विदेशी शराब के साथ धंधेबाज पकड़ाया
Author Vikash kumar
Updated:
विज्ञापन

Sasaram News.थाना क्षेत्र के लकड़ी गांव में मंगलवार की देर शाम पुलिस ने छापेमारी कर एक कार्टन विदेशी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया
विज्ञापन
कोचस.
थाना क्षेत्र के लकड़ी गांव में मंगलवार की देर शाम पुलिस ने छापेमारी कर एक कार्टन विदेशी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया .गिरफ्तार धंधेबाज गिरिजा चौहान उक्त गांव निवासी स्व शिवनाथ चौहान के पुत्र है.थानाध्यक्ष रंजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि लकड़ी गांव में शराब की बिक्री हो रही है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित के घर छापेमारी कर एक कार्टन में रखे 48 पीस एटपीएम ट्रेटा पैक बरामद की.थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस ने कागजी कार्रवाई पूरी कर बुधवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया. गौरतलब हो कि इससे पूर्व भी 23 जून को पुलिस ने लकड़ी गांव में रवि चौहान के घर छापेमारी कर करीब 120 लीटर विदेशी शराब बरामद की थी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










