ePaper

17 माह की अपनी सरकार में तीन ऐतिहासिक कार्य हुए, पर अब गति धीमी : राजेश गुप्ता

Updated at : 04 May 2025 4:23 PM (IST)
विज्ञापन
17 माह की अपनी सरकार में तीन ऐतिहासिक कार्य हुए, पर अब गति धीमी : राजेश गुप्ता

Sasaram news. अपनी सरकार की बात ही कुछ और होती है. कार्य में गतिरोध बहुत कम होता है. जरूरत के अनुरूप समय से काम हो जाता है. इसका लाभ सीधे जनता को होता है. 17 माह की तेजस्वी सरकार में मैंने तीन ऐतिहासिक कार्य कराये.

विज्ञापन

सासाराम विधायक ने प्रभात खबर से विशेष बातचीत में गिनायीं अपनी

फोटो- राजेश कुमार गुप्ता, विधायक, सासाराम.

अनुराग शरण, सासाराम

अपनी सरकार की बात ही कुछ और होती है. कार्य में गतिरोध बहुत कम होता है. जरूरत के अनुरूप समय से काम हो जाता है. इसका लाभ सीधे जनता को होता है. 17 माह की तेजस्वी सरकार में मैंने तीन ऐतिहासिक कार्य कराये. इनमें तिलौथू के नया गांव में सड़क बनवायी. यहां आजादी के बाद से ही सड़क की मांग हो रही थी. वहीं, करीब 40 वर्ष के बाद अमरा तालाब-बभनपुरवा सड़क और करीब 25 साल बाद मोकर-आकाश सड़क का निर्माण कराया गया. ये बातें प्रभात खबर से विशेष बातचीत में सासाराम के राजद विधायक राजेश कुमार गुप्ता ने कहीं. उन्होंने कहा कि नि:संदेह साढ़े चार साल का समय गुजर चुका है. लेकिन, इसमें दो वर्ष कोरोना की भेंट चढ़ गये थे. उस समय घर से बाहर निकलना मुश्किल था. पर, आप देखें, तो ढाई वर्ष की अल्प अवधि में सासाराम शहर को बहुत हद तक जाम से मुक्ति दिलाने में मुझे सफलता मिली है. राज्य के कुछ चुनिंदा शहरों में से अपना शहर सासाराम है, जहां ट्रैफिक लाइटों से यातायात का संचालन हो रहा है. एक इलेक्ट्रिक शवदाह गृह पूर्ण होने के कगार पर है. पीने के पानी की समस्या बहुत हद तक कम हो गयी है. पांच और टंकी बनने पर लगभग समस्या समाप्त हो जायेगी. ग्रामीण क्षेत्रों में चार सौ चापाकल लगाये जा चुके हैं.

104 करोड़ रुपये की योजना ठंडे बस्ते में

विधायक ने कहा कि 17 माह के बाद हमारी सरकार चली गयी. हम विपक्ष में आ गये. हालत यह हो गयी है कि शहर को जलजमाव से पूर्णरूप से मुक्ति दिलाने के लिए करीब 104 करोड़ रुपये की योजना की डीपीआर बनवाकर भेजी गयी, जिसे अब तक नगर विकास एवं आवास विभाग ने ठंडे बस्ते में डाल रखा है. प्रशासनिक स्वीकृति की जगह हर बार विभागीय मंत्री आश्वासन दे रहे हैं. इस तरह के कई कार्य जैसे शहर में एक बड़ा हॉल, एक सुविधायुक्त स्टेडियम, आधुनिक लाइब्रेरी आदि के निर्माण की मांग पर सरकार सुगबुगा नहीं रही है. शायद सरकार को इस जिले से 2020 में एनडीए का सूपड़ा साफ होने का मलाल है. इसके कारण जिले के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है. पर, हम भी हार मानने वालों में नहीं हैं. सरकार सबके लिए होती है. मैं लगातार मांग उठाता रहूंगा. उन्होंने कहा कि मैं पहले दिन से क्रशर उद्योग चालू कराने के लिए आवाज उठा रहा हूं. जो भी नियम बने, उसके तहत क्रशर चालू हो. बगल के जिले और राज्य में उद्योग चालू है. फिर, अपने यहां क्यों नहीं? आगामी विधानसभा चुनाव में अपनी सरकार बनेगी, तो पहला कार्य क्रशर उद्योग को शुरू कराने का होगा. यह हमारी प्राथमिकता में है. उन्होंने कहा कि जाति गणना लालू जी की देन है. प्रगति यात्रा में हमारे मुख्यमंत्री 2005 से पहले की बात करते रहे हैं, पर यह नहीं बताया कि 2005 के बाद क्या किया है और आगे क्या करेंगे. 2025 में सिर्फ रोहतास जिला ही नहीं, पूरे बिहार से एनडीए का सफाया होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANURAG SHARAN

लेखक के बारे में

By ANURAG SHARAN

ANURAG SHARAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन