ePaper

एक साल बाद भी नगर पंचायत को सुंदर व सुदृढ़ बनाने का संकल्प अधूरा

Updated at : 11 Dec 2025 10:30 PM (IST)
विज्ञापन
एक साल बाद भी नगर पंचायत को सुंदर व सुदृढ़ बनाने का संकल्प अधूरा

सशक्त अस्थायी समिति की बैठक में पारित किये गये थे कई प्रस्ताव, सभी कार्यों को पूरा नहीं कर सकी नगर पंचायत

विज्ञापन

दिनारा.

नगर पंचायत दिनारा में सशक्त अस्थायी समिति की बैठक में कई योजनाओं पर मुहर लगी थी. एक साल पहले बैठक में कई योजनाओं को पारित कर दिनारा को सुंदर व सुदृढ़ बनाने का संकल्प लिया गया था. इसमें वेलकम बोर्ड, नली-गली, पेयजल समेत कई योजनाओं को धरातल पर लाने के लिए पर मुहर लगी थी, जो जिसे पूरे करने में नगर की सरकार आज तक असमर्थ है. शहर में एक भी बस स्टैंड की सुविधा नहीं है. इस कारण शहर में भीषण जाम की समस्या बनी हुई है. सड़कों पर लगातार वाहन जाम में फंस रहे हैं. दिनारा में बस स्टैंड के बनते हीं जाम से मुक्ति मिलेगी. शहर को अतिक्रमण मुक्त करने कै लिए भी नगर सरकार कई बार नोटिस और माइक से अलाउंस कर चुकी है, लेकिन यह कार्य भी आज तक नदारद हो गयी. यही नहीं, बल्कि दिनारा जैसे बड़े बाजार में अभीतक मात्र एक जगह यूरीनल और शौचालय का व्यवस्था बनाया गया है, दिनारा के और जगहों को अपने हाल पर छोड़ दिया गया है. देखा जाए तो यहां का कुंड चौक जहां भारी भरकम भीड़ रहता है. वैसे जगहों पर यूरिनल की आवश्यकता है लोग जहां तहां शौच कर चारों तरफ गंदगी फैलाते हैं. दिनारा शहर नगर पंचायत है या नहीं, अभी वेलकम बोर्ड भी नहीं लगा. इससे आने जाने वाले यात्रियों या आमजनों को पहचान हो सके कि दिनारा भी नगर पंचायत में शामिल हैं.स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर का गठन भले हीं हो गया हो, लेकिन नगर जैसी सुविधाएं नहीं मिलती. इससे लोगों को सहूलियत मिले.

नगर सरकार की ओर लगातार प्रयास जारी : मुख्य पार्षद

मुख्य पार्षद किरन देवी ने बताया कि नगर सरकार की ओर लगातार प्रयास जारी हैं. ताकि, प्रस्तावित योजनाओं को धरातल पर उतारा जा सके. नगर में कई ऐसी जगह है, जहां पीसीसी ढलाई और नाली निर्माण का कार्य पूरा किया गया है. वहीं, स्ट्रीट लाइट के लिए सर्वे कराया जा रहा है. मुख्य पार्षद ने आगे बताया कि वेलकम बोर्ड, साइनेज बोर्ड प्रक्रियाधीन है, जो कुछ हीं दिनों में लग जायेगा. शौचालय, बस स्टैंड, पेयजल, यूरिनल, चौक-चौराहों पर टॉयलेट की व्यवस्था नहीं होने के कारण आमलोग, राहगीर और खासकर महिलाओं को भारी समस्या का सामना करना पड़ता है. शहर में जगह-जगह यूरिनल, शौचालय आदि के बन जाने से लोगों को काफी राहत मिलेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANCHDEV KUMAR

लेखक के बारे में

By PANCHDEV KUMAR

PANCHDEV KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन