रोमांचक मुकाबले में पत्रकार टीम ने पुलिस को तीन विकेट से हराया

Updated at : 16 Mar 2026 8:38 PM (IST)
विज्ञापन
रोमांचक मुकाबले में पत्रकार टीम ने पुलिस को तीन विकेट से हराया

SASARAM NEWS.साइबर क्राइम जागरूकता अभियान के तहत सोमवार को नगर पंचायत काराकाट के उपमुख्य पार्षद रविश रंजन के सौजन्य से क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

काराकाट.

साइबर क्राइम जागरूकता अभियान के तहत सोमवार को नगर पंचायत काराकाट के उपमुख्य पार्षद रविश रंजन के सौजन्य से क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया. गोडारी स्थित राम रूप उच्च विद्यालय के खेल मैदान में आयोजित एक दिवसीय क्रिकेट मुकाबले में पत्रकार टीम ने पुलिस टीम को तीन विकेट से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया. मैच का उद्घाटन उपमुख्य पार्षद रविश रंजन ने फीता काटकर किया. इसके बाद दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच की शुरुआत की गयी. फाइनल मैच में पुलिस टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया. पुलिस टीम ने निर्धारित 14 ओवर में आठ विकेट खोकर 151 रन बनाये. पुलिस टीम की ओर से बल्लेबाजी करते हुए बिक्रमगंज सीडीपीओ चालक शाहरुख ने 54 रन और एसआइ अभय ने 34 रनों की पारी खेली. पत्रकार टीम की ओर से किफायती गेंदबाजी करते हुए राहुल मिश्रा ने पांच विकेट हासिल किये. इस दौरान राहुल मिश्रा ने एक ही ओवर में चार विकेट चटकाए. विक्की कुमार ने दो और आशुतोष कुमार ने एक विकेट लिया.152 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पत्रकार टीम ने सात विकेट खोकर अंतिम ओवर में लक्ष्य हासिल कर फाइनल ट्रॉफी अपने नाम कर ली. पत्रकार टीम की ओर से विक्की कुमार ने 55 रन, रवि कुमार ने 35 रन और अमित कुमार ने 35 रन बनाये. पुलिस टीम की ओर से गेंदबाजी करते हुए एसआइ निशांत कुमार ने तीन विकेट, कछवां थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने दो विकेट और काराकाट थानाध्यक्ष विवेक कुमार ने एक विकेट लिया. मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार पत्रकार टीम के खिलाड़ी विक्की कुमार को दिया गया, जबकि बेस्ट बॉलर का पुरस्कार राहुल मिश्रा को मिला. मैच की कमेंट्री संजय पांडेय ने की.मौके पर इंस्पेक्टर कुणाल कृष्ण, एसआइ राहुल कुमार, तरुण कुमार, बिपिन कुमार, जयराम, अंकित, शिवम, प्रिंस, अमित, रवि प्रकाश, राजू रंजन दुबे सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Vikash Kumar

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

Vikash Kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन