जिले के 61 केंद्रों पर मैट्रिक की परीक्षा आज से, 51 हजार 966 परीक्षार्थी होंगे शामिल

Published at :16 Feb 2025 9:07 PM (IST)
विज्ञापन
जिले के 61 केंद्रों पर मैट्रिक की परीक्षा आज से, 51 हजार 966 परीक्षार्थी होंगे शामिल

गेट बंद होने से एक घंटे पहले पहुंचे केंद्रों पर, निर्धारित समय के बाद नहीं मिलेगा प्रवेश

विज्ञापन

सासाराम ऑफिस. बिहार बोर्ड मैट्रिक की परीक्षाएं आज सोमवार से शुरू हो जायेंगी, जो 25 फरवरी तक चलेगी. परीक्षा शुरू होने के पहले सभी केंद्रों पर जिला प्रशासन व शिक्षा विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है. केंद्रों पर मौजूद डेस्क व बाहरी अनाउंसमेंट बोर्ड पर रोल शीट को चस्पा दिया गया है. बस परीक्षार्थी को केंद्र के बाहर चस्पा रोल शीट के अनुसार परीक्षा कक्ष में बैठ जाना है. हालांकि, जिन परीक्षार्थियों को अपना रोल नंबर व कमरा खोजने में दिक्कत होगी, उन्हें केंद्र द्वारा परीक्षा रूम सहित अन्य जानकारी दी जायेगी. वहीं, केंद्रों को डीएम व एसपी ने संयुक्त निर्देश दे दिये हैं. जारी निर्देश के अनुसार, प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 9.30 बजे से शुरू हो जायेगी, जो दोपहर 12.45 बजे तक चलेगी. लेकिन, परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में सुबह नौ बजे तक ही प्रवेश मिलेगा. इसी प्रकार, दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर दो बजे से शुरू होगी, जो शाम 5.15 बजे तक चलेगी. इसमें भी परीक्षार्थियों को आधा घंटा पहले ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जायेगा. देर से आने वाले परीक्षार्थियों को इंटर की परीक्षा की तरह ही परीक्षा छोड़नी पड़ सकती है. इसको देखते हुए परीक्षार्थी परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश बंद होने से करीब एक घंटा पहले ही परीक्षा केंद्र पर पहुंच जाएं, ताकि जाम या अन्य किसी कारणों से परीक्षा नहीं छोड़नी पड़े. विभाग द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार, बिहार बोर्ड के अनुसार परीक्षा में विलंब से पहुंचने के कारण केंद्र में चहारदीवारी फांदकर या अवैध तरीके से प्रवेश करने वाले अभ्यर्थी दो वर्ष तक परीक्षा से निष्कासित हो सकते हैं. इन विषयों की होगी परीक्षा: परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी. परीक्षा के प्रथम दिन 17 फरवरी 2025 को सुबह 9.30 से 12.45 बजे तक मातृ भाषा हिंदी, बांग्ला, उर्दू, मैथिली व दूसरी पाली दोपहर दो बजे से 5.15 बजे तक में भी मातृ भाषा हिंदी, बांग्ला, उर्दू, मैथिली की परीक्षा होगी. परीक्षा में शामिल होंगे 51966 परीक्षार्थी विभाग से जारी संयुक्त निर्देश के अनुसार, जिले के तीनों अनुमंडल में मैट्रिक परीक्षार्थियों के लिए 61 केंद्र बनाये गये हैं. इनमें 30 बालक व 31 बालिकाओं के लिए केंद्र बनाये गये हैं. इन 61 केंद्र पर कुल 51966 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे. इसके पहली पाली में 12727 बालक व 13340 बालिका कुल 26067 तथा दूसरी पाली में 12698 बालक व 13201 बालिका कुल 25899 परीक्षा परीक्षा में शामिल होंगे. ::महत्वपूर्ण:: इन बातों का परीक्षार्थी रखें ध्यान 1. परीक्षा केंद्र पर जूते-मोजे पहन कर न जाएं. क्योंकि परीक्षा भवन में जूता-मोजा पहन कर आना मना है. 2. परीक्षा केंद्रों पर 30 मिनट पहले तक ही इंट्री मिलेगी, इसलिए डेढ़ से दो घंटा पहले ही निकल जाएं घर से. 3. अपने साथ कोई भी प्रतिबंधित वस्तुएं जैसे- स्मार्ट फोन, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ, स्मार्टवॉच सहित कोई भी डिवाइस या चिट-पुर्जा अपने साथ लेकर न जाएं. अगर कोई भी छात्र या छात्रा इनके साथ पकड़ा या पकड़ी जाती है तो फिर उस पर उचित कार्रवाई हो सकती है. 4. परीक्षा केंद्रों पर निकलने से पहले परीक्षा से संबंधित सामग्री जैसे एडमिट कार्ड, पहचान पत्र, पेन आदि जरूर रख कर चेक कर लें. पूरी तैयारी होने के बाद ही केंद्र पर पहुंचे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन