डीएम उदिता सिंह ने काफिले से हटाया एस्कॉर्ट वाहन
Author Anurag sharan
Updated:
विज्ञापन

SASARAM NEWS.देश में ईंधन संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद जिले की डीएम ने अपने काफिले से एस्कॉर्ट वाहन हटा दिया है. बताया जा रहा है कि कई राज्यों में नेता और अधिकारी अपने वाहनों के काफिले में कमी ला रहे हैं.
विज्ञापन
सासाराम नगर.
देश में ईंधन संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद जिले की डीएम ने अपने काफिले से एस्कॉर्ट वाहन हटा दिया है. बताया जा रहा है कि कई राज्यों में नेता और अधिकारी अपने वाहनों के काफिले में कमी ला रहे हैं. वहीं कुछ लोग साइकिल और सार्वजनिक वाहनों का उपयोग कर कार्यालय पहुंच रहे हैं.इस संबंध में पूछे जाने पर डीएम उदिता सिंह ने कहा कि इसके लिए कोई सरकारी आदेश नहीं है. प्रधानमंत्री के आह्वान पर एक जिम्मेदार नागरिक का कर्तव्य मानते हुए वह अपने वाहन के साथ एस्कॉर्ट नहीं ले जा रही हैं. उन्होंने कहा कि कार्यालय से आवास तक आने-जाने के लिए एक ही वाहन पर्याप्त है. साथ ही उन्होंने लोगों से भी कम से कम ईंधन का उपयोग करने की अपील की .प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










