स्नेहा व उमरा को इंसाफ दिलाने की उठी मांग

Sasaram news. विधायक राजेश गुप्ता सहित अन्य राजद नेताओं ने अपने हाथों में तख्ती लेकर रोहतास जिले की बेटी स्नेहा कुशवाहा और उमरा खान हत्या की निष्पक्ष जांच सहित उन्हें इंसाफ दिलाने की मांग की.
सासाराम ऑफिस. बिहार बजट सोमवार को पेश किया गया. बिहार बजट पेश होने से पहले सासाराम विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजेश गुप्ता सहित अन्य राजद नेताओं ने अपने हाथों में तख्ती लेकर रोहतास जिले की बेटी स्नेहा कुशवाहा और उमरा खान हत्या की निष्पक्ष जांच सहित उन्हें इंसाफ दिलाने की मांग की. उन्होंने बताया कि इस मामले को सरकार के समक्ष मजबूती और मुस्तैदी के साथ रखा गया है. हमारी बेटियों को हर हाल में इंसाफ मिलना चाहिए. गौरतलब है कि सासाराम के तकिया निवासी सुनील सिंह की बेटी स्नेहा कुशवाहा (17) वाराणसी के रामेश्वरम गर्ल्स हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही थी. एक फरवरी को उसका शव भेलूपुर स्थित हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटकता मिला था. बताया गया था कि उसकी गर्दन खिड़की से लटक रही थी, जबकि एक पैर जमीन पर और दूसरा बिस्तर पर था. इस स्थिति को देखकर परिजनों ने इसे आत्महत्या नहीं, बल्कि हत्या कर सबूत मिटाने की साजिश करार दिया था. वहीं, डेहरी नगर नगर थाना क्षेत्र के न्यू डिलियां वार्ड-20 के निवासी सरोज खां उर्फ राजू की छह वर्षीया बेटी उमरा खां के लापता होने के 55वें दिन घर के समीप ही पानी भरे गड्ढे से पुलिस ने उसका शव बरामद किया था. उमरा खां 31 दिसंबर 2024 की शाम से ही लापता थी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










