दो कारों की टक्कर में माता-पिता व बेटी सहित कई लोग घायल

Published at :17 Feb 2025 10:29 PM (IST)
विज्ञापन
दो कारों की टक्कर में माता-पिता व बेटी सहित कई लोग घायल

डेहरी-बिक्रमगंज मुख्य पथ पर हुआ हादसा

विज्ञापन

नासरीगंज. डेहरी-बिक्रमगंज मुख्य पथ पर थाना क्षेत्र के पडूरी में स्विफ्ट डिजायर और सुमो गोल्ड कार के आमने-सामने टक्कर हो गयी. इसमें स्विफ्ट कार में सवार माता, पिता व बेटी सहित कई लोग घायल हो गये. सासाराम से पटना चलने वाली सूमो गोल्ड सवारी गाड़ी पटना से सासाराम जा रही थी और विपरीत दिशा से आ रही डेहरी स्नात बीघा से शादी समारोह से सिकरिया अपने गांव जा रहे स्विफ्ट डिजायर कार काफी तेज रफ्तार में थी. घटनास्थल पर नियंत्रण खोने के क्रम में एक-दूसरे को बचाने के जुगाड़ में लगे दोनों वाहन चालक थे कि रगड़ से टायर फटने के कारण आपस में आमने-सामने टकरा गयी. इससे सूमो पर सवार पांच सवारी जो सासाराम जा रहे थे. गंभीर रूप से घायल सभी घायलों को पुलिस के सहायता से डेहरी इलाज के लिए लाया गया. घायलों में सासाराम गौरक्षणि निवासी निर्मल कुमार सिंह समेत पांच अन्य बताये जाते हैं. वहीं, डिहरी स्नात बीघा से शादी समारोह से लौटकर काराकाट थाना क्षेत्र के सिकरिया अपने गांव में जा रहे सरपंच अरबिंद सिंह के छोटे भाई लगभग 33 वर्षीय रौशन कुमार सिंह, उनकी पत्नी लगभग 30 वर्षीय मिक्की देवी व उनकी 10 वर्षीय पुत्री पल्लू कुमारी घायल हो गये हैं. जिन्हें इलाज के लिए एनएमसीएच जमुहार में भर्ती किया कराया गया है. जहां जिंदगी और मौत से लड़ रहे हैं. टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहनों के सामने के परखचे उड़ गये हैं. उक्त सड़क पर थोड़ी देर के लिए जाम की स्तिथि बन गयी. सूचना पर पहुंची पुलिस की टीम में पीटीसी अशवनी कुमार, एसआइ रुपम कुमारी, सुबोध कुमार ने घटनास्थल पर पहुंच दोनों वाहनों को जब्त किया. सड़क पर लगे जाम को हटवाया. मौके पर पहुंचे प्रमुख योगेश कुमार, मुखिया रीता देवी, उप मुखिया ब्रजेश पांडेय, समाज सेवी वीरेंद्र चौधरी, रंजीत पांडेय, सत्यम कुमार उर्फ डीके, अजेता कुमार व अन्य प्रत्यक्षदर्शियों ने घायलों को इलाज के लिए भेजवाया.थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि दोनों वाहनों को जब्त कर सड़क जाम को हटाया गया.वहीं, अब ताक किसी ने आवेदन नहीं दिया हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन