तीन करोड़ की लागत से आहर का होगा जीर्णोद्धार, मिली मंजूरी

Sasaram news. मानी पंचायत के जरलाही मठियां गांव में जल जीवन हरियाली योजना के तहत आहर के जीर्णोद्धार को मंजूरी मिली है. इसकी जानकारी लघु सिंचाई विभाग, सासाराम प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता अरविंद कुमार चौधरी ने दी.
बिक्रमगंज. मानी पंचायत के जरलाही मठियां गांव में जल जीवन हरियाली योजना के तहत आहर के जीर्णोद्धार को मंजूरी मिली है. इसकी जानकारी लघु सिंचाई विभाग, सासाराम प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता अरविंद कुमार चौधरी ने दी. उन्होंने बताया कि इस परियोजना पर कुल 305.60 लाख रुपये की लागत आएगी. इस योजना के तहत आहर के जीर्णोद्धार से जल संचयन क्षमता बढ़ेगी, जिससे क्षेत्र में भू-जल स्तर में सुधार होगा और किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध होगा. योजना के क्रियान्वयन की जिम्मेदारी जल संसाधन विभाग को दी गई है, और कार्य जल्द ही शुरू होने की संभावना है. योजना की मंजूरी मिलने से जरलाही मठियां गांव समेत आसपास के क्षेत्रों में ग्रामीणों में खुशी का माहौल है. स्थानीय जदयू नेता अन्नत प्रसाद गुप्ता के प्रयासों से इस योजना को स्वीकृति मिली, जिसके लिए ग्रामीणों ने उनकी सराहना की है. उनका कहना है कि यह योजना क्षेत्र के किसानों और आमजन के लिए अत्यंत लाभकारी साबित होगी. अनंत प्रसाद गुप्ता ने भी बताया कि परियोजना के तहत आहर के किनारे 4.0 मीटर चौड़ा पक्का रास्ता भी बनाया जाएगा, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा होगी. इसके अलावा, आरसीसी पुल का निर्माण भी प्रस्तावित है. इससे गांव के लोगों को एक मजबूत परिवहन सुविधा मिलेगी. गांव के लोगों ने सरकार के इस प्रयास की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि जल्द ही कार्य शुरू होगा और जल प्रबंधन की स्थिति में सुधार होगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










