नदी में डूबने से किशोर की मौत
Author Anurag sharan
Updated:
विज्ञापन

SASARAM NEWS.थाना क्षेत्र अंतर्गत खुरमाबाद गांव में नदी में डूबने से एक किशोर की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार गांव निवासी मुन्ना राम के 14 वर्षीय पुत्र, मोहन कुमार की गांव के बगल से बहने वाली कुदरा नदी में डूबने से मौत हो गयी.
विज्ञापन
चेनारी.
थाना क्षेत्र अंतर्गत खुरमाबाद गांव में नदी में डूबने से एक किशोर की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार गांव निवासी मुन्ना राम के 14 वर्षीय पुत्र, मोहन कुमार की गांव के बगल से बहने वाली कुदरा नदी में डूबने से मौत हो गयी.स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि मोहन कुमार नदी में स्नान करने गया था. स्नान के दौरान वह गहरे पानी में चला गया, जिससे डूबने से उसकी मौत हो गयी. घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था.इस संबंध में थानाध्यक्ष रंजन कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










