ePaper

संझौली में चोरी हुई बाइक बरामद

Updated at : 22 Dec 2025 3:19 PM (IST)
विज्ञापन
संझौली में चोरी हुई बाइक बरामद

SASARAM NEWS.दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक, संझौली से 18 दिसंबर को चोरी हुई बाइक को स्थानीय पुलिस ने सोमवार को लावारिश हालत में चौधरी चरण सिंह कॉलेज, राजपुर परिसर से बरामद किया.

विज्ञापन

संझौली. दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक, संझौली से 18 दिसंबर को चोरी हुई बाइक को स्थानीय पुलिस ने सोमवार को लावारिश हालत में चौधरी चरण सिंह कॉलेज, राजपुर परिसर से बरामद किया. थानाध्यक्ष पूनम कुमारी ने बताया कि ग्रामीण बैंक के सामने से एक बाइक चोरी हो गयी थी. मुफ़स्सिल थाना अंतर्गत पहलेजा तलवा बिगहा गांव निवासी मंतोष कुमार ने 18 दिसंबर की सुबह करीब 11 बजे अपनी हीरो ग्लैमर बाइक चोरी होने की प्राथमिकी दर्ज करायी थी.आवेदन में बताया गया कि आसपास काफी खोजबीन व पूछताछ के बावजूद बाइक का कोई सुराग नहीं मिला. इसके बाद 19 दिसंबर को थाने में लिखित शिकायत दी गयी.सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की. इसी बीच गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 22 दिसंबर को चौधरी चरण सिंह कॉलेज, राजपुर परिसर से चोरी की बाइक बरामद कर ली. पुलिस के अनुसार, बाइक चोरी में संलिप्त चोर की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANURAG SHARAN

लेखक के बारे में

By ANURAG SHARAN

ANURAG SHARAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन