रोहतास: 76वें स्थापना दिवस पर एसपी जैन कॉलेज में विकास का विजन, कुलसचिव बोले- हरसंभव मिलेगा सहयोग

फोटो कैप्शन 8 : एसपी जैन कॉलेज के 76वें स्थापना दिवस समारोह का उद्घाटन करते वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के कुलसचिव एवं अन्य अतिथि. | Prabhat Khabar Network
सासाराम के एसपी जैन कॉलेज के 76वें स्थापना दिवस पर कुलसचिव डॉ रामकृष्ण ठाकुर ने कॉलेज के शैक्षणिक विकास और प्रगति के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
शांति प्रसाद जैन महाविद्यालय (एसपी जैन कॉलेज) का 76वां स्थापना दिवस शनिवार को उत्साह और गरिमामय माहौल में मनाया गया. समारोह में मुख्य अतिथि वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा के कुलसचिव सह रजिस्ट्रार प्रो. डॉ. रामकृष्ण ठाकुर ने कॉलेज के विकास और शैक्षणिक प्रगति के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया. उन्होंने कहा कि एसपी जैन कॉलेज लगातार बेहतर कार्य कर रहा है और भविष्य में भी नई उपलब्धियां हासिल करेगा. विश्वविद्यालय स्तर पर कॉलेज के विकास के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे.
कॉलेज में नए पाठ्यक्रम शुरू करने की तैयारी
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कॉलेज के प्राचार्य प्रो. डॉ. नवीन कुमार ने कहा कि कॉलेज परिसर में विश्वविद्यालय का एक्सटेंशन कार्यालय खुलने से छात्रों और अभिभावकों को काफी सुविधा मिली है. अब छोटे-छोटे कार्यों के लिए आरा नहीं जाना पड़ता, जिससे समय और खर्च दोनों की बचत हो रही है. उन्होंने बताया कि आने वाले समय में कॉलेज में एमएड के साथ एमबीए, एमसीए तथा अन्य स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम शुरू करने की दिशा में पहल की जा रही है.
सांस्कृतिक कार्यक्रम और कवि सम्मेलन बना आकर्षण
स्थापना दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम और कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया गया. कवि सम्मेलन की अध्यक्षता महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य एवं वरिष्ठ कवि प्रो. डॉ. गुरुचरण सिंह ने की. उन्होंने अपनी कविताओं का पाठ कर श्रोताओं की खूब सराहना बटोरी. कार्यक्रम का संचालन पूर्ववर्ती छात्र एवं शायर मतीन सासारामी ने किया.
शिक्षक, कर्मचारी और छात्र-छात्राओं की रही भागीदारी
समारोह में अंग्रेजी विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. राजेश सिन्हा, हिंदी विभाग के डॉ. रोशन कुमार, सांस्कृतिक कार्यक्रम की संयोजिका डॉ. शशिकला कुमारी, कार्यक्रम व्यवस्थापक एवं भौतिकी विभागाध्यक्ष डॉ. संजय कुमार, पुस्तकालयाध्यक्ष उमेश कुमार सिंह तथा उर्दू विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. इनामुल हक सहित महाविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे. कार्यक्रम के अंत में डॉ. शशिकला कुमारी ने धन्यवाद ज्ञापन किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










