रोहतास के राजेंद्र विद्यालय में गणित गतिविधि दिवस की धूम, छात्रों ने मॉडल और प्रोजेक्ट से दिखाई प्रतिभा

Updated:
विज्ञापन
फोटो कैप्शन : राजेंद्र विद्यालय में आयोजित गणित गतिविधि दिवस के दौरान मॉडल एवं गणितीय परियोजनाओं का प्रदर्शन करते छात्र-छात्राएं. | Prabhat Khabar Network

फोटो कैप्शन : राजेंद्र विद्यालय में आयोजित गणित गतिविधि दिवस के दौरान मॉडल एवं गणितीय परियोजनाओं का प्रदर्शन करते छात्र-छात्राएं. | Prabhat Khabar Network

सासाराम के राजेंद्र विद्यालय में गणित गतिविधि दिवस का आयोजन हुआ, जिसमें छात्रों ने मॉडल और परियोजनाओं के जरिए गणितीय अवधारणाओं का प्रदर्शन किया।

विज्ञापन

Rohtas News : सासाराम शहर के महावीर स्थान स्थित राजेंद्र विद्यालय में शनिवार को गणित गतिविधि दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया. कार्यक्रम में प्री-प्राइमरी से कक्षा नौ तक के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न गणितीय गतिविधियों और परियोजनाओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. विद्यार्थियों ने खेल-खेल में गणित की अवधारणाओं को समझते हुए अपनी रचनात्मकता और तार्किक क्षमता का प्रदर्शन किया.

रंग-बिरंगे मॉडल और परियोजनाओं ने खींचा ध्यान

विद्यालय की ओर से पूर्व सूचना के अनुसार छात्र-छात्राएं आवश्यक सामग्री लेकर पहुंचे. अभिभावकों के सहयोग से तैयार किए गए रंग-बिरंगे चार्ट, ज्यामितीय आकृतियां, गणितीय मॉडल, संख्या खेल, पैटर्न निर्माण और अन्य परियोजनाओं का आकर्षक प्रदर्शन किया गया. इन गतिविधियों से विद्यालय परिसर शिक्षाप्रद और रचनात्मक माहौल में बदल गया.

गतिविधि आधारित शिक्षा पर दिया जोर

कार्यक्रम के दौरान कक्षा अध्यापकों ने गणित विभाग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया. विद्यालय के सचिव अमित प्रकाश ने कहा कि गतिविधि आधारित शिक्षण से छात्रों में विषय के प्रति रुचि, आत्मविश्वास और व्यावहारिक समझ विकसित होती है. वहीं निदेशक अंजनी सिन्हा ने कहा कि गणित केवल संख्याओं का विषय नहीं, बल्कि तार्किक चिंतन, समस्या समाधान और रचनात्मकता का आधार है.

अनुभवात्मक शिक्षा से निखरेगी प्रतिभा

प्रधानाचार्य नब्येन्दु बिस्वास ने सफल आयोजन के लिए छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि विद्यालय का उद्देश्य केवल पुस्तक आधारित शिक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि गतिविधि आधारित और अनुभवात्मक शिक्षण के माध्यम से विद्यार्थियों को व्यावहारिक जीवन के लिए तैयार करना है. उन्होंने भविष्य में भी ऐसे नवाचारपूर्ण शैक्षणिक कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित करने की बात कही. कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों की सराहना की गई.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन