रोहतास: VKSU ने छात्रों को दिया मौका, 5 अगस्त तक आवेदन में कर सकेंगे सुधार

Updated:
विज्ञापन
फोटो कैप्शन : वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय भवन.  | Prabhat Khabar Network

फोटो कैप्शन : वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय भवन. | Prabhat Khabar Network

वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय ने स्नातक सत्र 2026-30 के ऑनलाइन आवेदन में सुधार के लिए 5 अगस्त तक का समय दिया है। छात्र समर्थ पोर्टल पर लॉगिन कर बदलाव कर सकते हैं।

विज्ञापन

Rohtas News : वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय (वीकेएसयू), आरा ने स्नातक नियमित प्रथम सेमेस्टर (सत्र 2026-30) एवं विभिन्न व्यावसायिक पाठ्यक्रमों (सत्र 2026-27) में नामांकन के लिए समर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को आवेदन में त्रुटि सुधार का एक और अवसर दिया है. विश्वविद्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार अभ्यर्थी 5 अगस्त तक अपने आवेदन में आवश्यक संशोधन कर सकेंगे.

इन जानकारियों में कर सकेंगे बदलाव

विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण अध्यक्ष की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार अभ्यर्थी अपने यूजर आईडी और पासवर्ड से समर्थ पोर्टल पर लॉगिन कर नाम, माता-पिता का नाम, जन्म तिथि, लिंग, आरक्षण श्रेणी, पता, शैक्षणिक विवरण, अपलोड किए गए दस्तावेज तथा महाविद्यालय के चयन में आवश्यक संशोधन कर सकते हैं. त्रुटि सुधार के बाद आवेदन को 'सेव एंड लॉक' करना अनिवार्य होगा.

चयनित छात्र न करें आवेदन में बदलाव

विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि स्नातक प्रथम और द्वितीय मेधा सूची में चयनित छात्र-छात्राएं अपने आवेदन में किसी प्रकार का संशोधन नहीं करें. ऐसा करने पर उनका नामांकन रद्द किया जा सकता है.

व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के अभ्यर्थियों को भी राहत

विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित विभिन्न अंगीभूत एवं संबद्ध महाविद्यालयों के व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में नामांकन के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को भी 5 अगस्त तक आवेदन में त्रुटि सुधार की सुविधा दी गई है. विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी अभ्यर्थियों से निर्धारित समय सीमा के भीतर आवश्यक संशोधन कर आवेदन को अंतिम रूप से लॉक करने की अपील की है.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन