Sasaram News: सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, सीओ ने परिजनों को दिया मुआवजा

सांकेतिक तस्वीर
Sasaram News: रोहतास के चेनारी शिवसागर स्टेट हाईवे पर सड़क दुर्घटना में चेनारी के रहने वाले नबी हुसैन के पुत्र नेहाल आलम की दर्दनाक मौत हो गई थी. जिसके बाद पुलिस की तरफ से मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता राशि दी गई. 12 मई को सीओ पूजा शर्मा ने मृतक के परिजनों को चार लाख रुपये का सहायता चेक दिया.
Sasaram News (रंजय जायसवाल): रोहतास जिले के चेनारी शिवसागर स्टेट हाईवे पर दुर्घटना में युवक की मौत के बाद प्रशासन की ओर से मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की गई. मंगलवार को अंचलाधिकारी पूजा शर्मा ने मृतक के आश्रितों को चार लाख रुपये का सहायता चेक सौंपा.
चेनारी शिवसागर स्टेट हाईवे पर हुआ था हादसा
बताया गया कि बीते दिन शुक्रवार की रात चेनारी शिवसागर स्टेट हाईवे पर बरतली मोड़ के पास सड़क हादसे में चेनारी निवासी नबी हुसैन के पुत्र नेहाल आलम की दर्दनाक मौत हो गई थी. जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे. दोनों घायलों का इलाज बनारस में किया जा रहा है.
सीओ ने सौंपा चेक
घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया था. पुलिस द्वारा मामले की जांच और आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद पारिवारिक लाभ योजना के तहत सहायता राशि स्वीकृत की गई. सीओ पूजा शर्मा ने कहा कि सरकार द्वारा आपदा और दुर्घटना में मृत लोगों के आश्रितों को आर्थिक सहायता देने का प्रावधान है.
इसी के तहत मृतक के परिवार को चार लाख रुपये का चेक दिया गया है. उन्होंने परिवार को हरसंभव सरकारी सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा भी दिलाया. चेक मिलने के बाद परिजनों ने प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया. इस दौरान अंचल कार्यालय के कर्मी और स्थानीय लोग मौजूद रहे.
Also Read: भभुआ में दो अलग-अलग बोरियों में मिला पुरुष और महिला का सिर कटा शव, रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










