डायट में भारतीय भाषा समर कैंप-2026 का भव्य शुभारंभ

भाषा आधारित गतिविधियों व प्रतियोगिताओं से जीवंत हुआ परिसर
भाषा आधारित गतिविधियों व प्रतियोगिताओं से जीवंत हुआ परिसर प्रशिक्षु छात्र-छात्राओं ने रचनात्मक प्रस्तुतियों से दिखायी प्रतिभा प्रतिनिधि, सासाराम ऑफिस छात्रों व प्रशिक्षुओं में भाषाई दक्षता, सृजनात्मकता, अभिव्यक्ति क्षमता एवं सहभागिता की भावना विकसित करने के उद्देश्य से जिला शिक्षा व प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में बुधवार को भारतीय भाषा समर कैंप-2026 (बीबीएससी-2026) का भव्य शुभारंभ हुआ. कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं गतिविधियों का आयोजन किया गया. सात दिवसीय भाषा आधारित शैक्षिक व रचनात्मक कार्यक्रम का उद्घाटन डायट के प्राचार्य नीरज कुमार मौर्य ने दीप प्रज्वलित कर किया. उन्होंने कहा कि भाषा केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, सभ्यता और पहचान की आधारशिला है. उन्होंने प्रशिक्षुओं को सभी गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया. उन्होंने बताया कि यह समर कैंप 20 मई 2026 तक चलेगा, जिसके अंतर्गत भाषा से संबंधित विभिन्न विधाओं, कलाओं तथा वर्ण व वर्णमाला आधारित रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया जायेगा. इसमें डायट के अभ्यास स्कूलों सहित जिले के विभिन्न विद्यालयों व डीएलएड प्रथम व द्वितीय वर्ष के प्रशिक्षु शिक्षक-शिक्षिकाएं भाग ले रहे हैं. नोडल पदाधिकारी सह व्याख्याता मणिराज पांडेय ने बताया कि यह कार्यक्रम प्रशिक्षुओं के सर्वांगीण विकास में सहायक होगा. इससे भाषाई दक्षता के साथ आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता व स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना भी विकसित होगी. प्रतियोगिताओं में प्रशिक्षुओं का शानदार प्रदर्शन उद्घाटन सत्र के बाद अभिवादन, परिचय, वर्णमाला एवं संख्या पहचान, शब्दावली, फ्लैशकार्ड एवं रोल प्ले जैसी गतिविधियों का आयोजन किया गया. प्रशिक्षुओं ने अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया. निर्णायक मंडल में व्याख्याता अमित कुमार सिंह, मोहम्मद इफ्तेखार अहमद एवं श्रीमती अंजलि सिंह शामिल रहीं. उनके मूल्यांकन के आधार पर कनक लता (अनुक्रमांक-33) और अफीफा (अनुक्रमांक-02) ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया. पल्लवी कुमारी द्वितीय तथा अंजलि कुमारी एवं श्वेता कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं. अभिवादन समूह प्रस्तुति में आलोक कुमार दुबे, मोहम्मद सुफियान, दीपक कुमार सिंह, झुना कुमार एवं गौतम कुमार ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










