सासाराम-आरा रोड पर अचानक पलटी बस, 10 घायल, यात्री का आरोप- नशे में था ड्राइवर

Updated:
विज्ञापन
Road Accident

सांकेतिक तस्वीर

Sasaram News: वाराणसी से नोखा जाने के दौरान एक बस सासाराम-आरा रोड पर अचानक पलट गई. इस सड़क हादसे में एक महिला समेत करीब 10 लोग घायल हो गए. ज्यादातर घायलों को सासाराम सदर अस्पताल से इलाज के बाद छूटी दे दी गई. जबकि एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है.

विज्ञापन

Sasaram News(डॉ प्रमोद कुमार श्रीवास्तव): रोहतास जिले के अगरेर थाना क्षेत्र अंतर्गत मोकर गांव के पास सासाराम-आरा पथ पर यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में एक महिला सहित करीब 10 लोग घायल हो गए. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए सासाराम सदर अस्पताल पहुंचाया गया.

वाराणसी से नोखा जाने के दौरान हुआ हादसा

मिली जानकारी के अनुसार, बस वाराणसी से नोखा की ओर जा रही थी. इसी दौरान मोकर के पास अचानक बस का संतुलन बिगड़ गया और बस सड़क किनारे पलट गई. हादसे में घायल यात्रियों का सदर अस्पताल में इलाज कराया गया. डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद अधिकांश घायलों को छुट्टी दे दी . जबकि एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है. उसे बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर किया जा रहा है.

लोगों ने ड्राइवर के नशे में होने का लगाया आरोप

बस में सवार एक यात्री ने आरोप लगाया कि ड्राइवर ने कोल्ड ड्रिंक में शराब मिलाकर पी रखी थी. इसी कारण बस अनियंत्रित हो गई और हादसा हो गया. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की सहायता से बस को सड़क किनारे हटवाया गया. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है.

Also Read: Sasaram News: सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, सीओ ने परिजनों को दिया मुआवजा

विज्ञापन
सूर्यकांत कुमार

लेखक के बारे में

By सूर्यकांत कुमार

सूर्यकांत कुमार प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों का अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल चैनल न्यूज रील्स से की. इसके बाद नेशन दर्पण और खबरिया जंक्शन में कार्य किया, जहां कंटेंट राइटिंग, वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर से जुड़े विभिन्न कार्यों का अनुभव हासिल किया. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. वर्तमान में वे गया, औरंगाबाद, कैमूर और बक्सर जिलों की स्थानीय (हाइपरलोकल) खबरों, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम कर रहे हैं. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन