रोहतास : संझौली में हरियाली की पहल, मनरेगा से इस वर्ष लगेंगे 14,400 पौधे, 7,800 का रोपण पूरा

Updated:
विज्ञापन

संझौली, | Prabhat Khabar Network

रोहतास के संझौली प्रखंड में पर्यावरण संरक्षण के लिए मनरेगा के तहत 14400 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। जानिए कब से शुरू होगा शेष पौधारोपण का कार्य।

विज्ञापन

प्रतिनिधि, संझौली. पर्यावरण को स्वच्छ और सुंदर बनाने के उद्देश्य से रोहतास जिले के संझौली प्रखंड में मनरेगा के तहत इस वर्ष बड़े स्तर पर पौधारोपण अभियान चलाया जा रहा है. प्रखंड क्षेत्र की सभी छह पंचायतों में वर्ष 2026 के दौरान कुल 14,400 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है.

हर पंचायत में 2,400 पौधे लगाने का लक्ष्य

मनरेगा प्रोग्राम पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार ने बताया कि प्रखंड की प्रत्येक पंचायत में 2,400 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है. अब तक जुलाई माह के प्रथम सप्ताह तक कुल 7,800 पौधों का रोपण किया जा चुका है. अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण और हरित क्षेत्र बढ़ाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है.

9 अगस्त के बाद फिर शुरू होगा पौधारोपण

प्रोग्राम पदाधिकारी ने बताया कि शेष पौधों का रोपण 9 अगस्त के बाद शुरू किया जाएगा. सरकार की गाइडलाइन के अनुसार कृषि कार्य को देखते हुए जुलाई माह के प्रथम सप्ताह से 9 अगस्त तक पौधारोपण का कार्य स्थगित रखने का निर्देश दिया गया है. निर्धारित अवधि समाप्त होने के बाद अभियान को दोबारा गति दी जाएगी.

रोहतास के योगिया हत्याकांड में मुख्य आरोपित गिरफ्तार, गाजीपुर से दबोचा गया अजीत तिवारी


विज्ञापन
वीरेंद्र कुमार

लेखक के बारे में

By वीरेंद्र कुमार

वीरेंद्र वर्ष 2008 से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. उन्हें क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है और वे अपने क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी गतिविधि और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उजागर करने में माहिर हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन