रोहतास : संझौली में बनेगा सामुदायिक ग्रामीण हाट बाजार, जमीन मिलते ही मनरेगा से शुरू होगा निर्माण कार्य
संझौली
रोहतास जिले के संझौली में जल्द ही सामुदायिक ग्रामीण हाट बाजार का निर्माण होगा। मनरेगा पदाधिकारी ने जमीन मिलते ही काम शुरू करने का आश्वासन दिया है।
प्रतिनिधि, संझौली. रोहतास जिले के संझौली प्रखंड में ग्रामीणों को बेहतर बाजार सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में पहल शुरू हो गई है. प्रखंड मनरेगा प्रोग्राम पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार ने बताया कि भीबी-जी-रामजी सामुदायिक ग्रामीण हाट बाजार का निर्माण कराया जाएगा. इसके लिए प्रशासनिक स्तर पर आवश्यक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.
20 से 50 डिसमिल जमीन मिलने का इंतजार
प्रोग्राम पदाधिकारी ने बताया कि हाट बाजार के निर्माण के लिए अंचलाधिकारी की ओर से कम से कम 20 डिसमिल और अधिकतम 50 डिसमिल जमीन उपलब्ध कराई जानी है. जमीन उपलब्ध होते ही निर्माण कार्य के लिए राशि प्राप्त होने के बाद काम शुरू कर दिया जाएगा.
जमीन उपलब्ध कराने का किया गया अनुरोध
अमरेंद्र कुमार ने बताया कि हाट बाजार निर्माण के लिए आवश्यक भूमि उपलब्ध कराने को लेकर अंचलाधिकारी से अनुरोध किया गया है. भूमि आवंटन की प्रक्रिया पूरी होते ही मनरेगा के माध्यम से निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा. इस परियोजना के पूरा होने से क्षेत्र के किसानों, छोटे व्यापारियों और ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर बेहतर बाजार सुविधा उपलब्ध होगी.
रोहतास के योगिया हत्याकांड में मुख्य आरोपित गिरफ्तार, गाजीपुर से दबोचा गया अजीत तिवारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By वीरेंद्र कुमार
वीरेंद्र वर्ष 2008 से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. उन्हें क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है और वे अपने क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी गतिविधि और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उजागर करने में माहिर हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










