सासाराम में पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद से मिले भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष, अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित

Updated:
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष के साथ पूर्व विधायक व अन्य | Prabhat Khabar Network

भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राम सुमिरन सिंह ने पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद से शिष्टाचार भेंट की और संगठन की मजबूती पर चर्चा की।

विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक कार्यक्रम के सिलसिले में सासाराम पहुंचे भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राम सुमिरन सिंह ने बुधवार की देर शाम पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद के आवास पर शिष्टाचार भेंट की. इस दौरान उन्होंने पूर्व विधायक के स्वास्थ्य की जानकारी ली और अंगवस्त्र भेंट कर उनका सम्मान किया.

संगठन को मजबूत बनाने पर हुई चर्चा

मुलाकात के दौरान भाजपा संगठन की गतिविधियों और पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई. पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद ने संगठन की मजबूती के लिए सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया.

कार्यकर्ताओं का किया गया सम्मान

पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद ने अपने आवास पर पहुंचे भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आत्मीय स्वागत किया. कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों को भी अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया और उनके योगदान की सराहना की गई.

कई वरिष्ठ भाजपा नेता रहे मौजूद

इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रेमचंद सिंह, जिला महामंत्री ध्रुव सिंह, भाजपा जिला मंत्री शिवनाथ चौधरी, जिला प्रवक्ता रजनीश कुमार वर्मा, अजय ओझा सहित पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे. बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प भी लिया गया.


विज्ञापन
Pramod Kr Srivastav

लेखक के बारे में

By Pramod Kr Srivastav

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन