Sasaram News : विकास की डबल सौगात : हाईमास्क लाइट से जगमगाएगा शहर, महिलाओं को मिलेंगे आधुनिक शौचालय

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 24 May 2026 11:55 AM

विज्ञापन

बैठक करते लोग।

Sasaram News : नई लाइटों के लगने से पूरा नगर क्षेत्र रात में दूधिया रोशनी से जगमगाएगा, जिससे न केवल आवागमन आसान होगा बल्कि सुरक्षा व्यवस्था भी मजबूत होगी.

विज्ञापन

Sasaram News (संदेश जायसवाल) : नगर पंचायत चेनारी क्षेत्र के विकास को लेकर आयोजित सामान्य बोर्ड बैठक में कई महत्वपूर्ण योजनाओं को मंजूरी दी गई. बैठक में शहर की रोशनी, साफ-सफाई और महिला सुविधाओं से जुड़ी योजनाओं पर अहम फैसले लिए गए. इन योजनाओं के पारित होने के बाद नगरवासियों में खुशी का माहौल है.

बैठक में निर्णय लिया गया कि नगर पंचायत क्षेत्र के प्रमुख चौक-चौराहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में अतिरिक्त हाईमास्क लाइट लगाई जाएगी. नई लाइटों के लगने से पूरा नगर क्षेत्र रात में दूधिया रोशनी से जगमगाएगा, जिससे न केवल आवागमन आसान होगा बल्कि सुरक्षा व्यवस्था भी मजबूत होगी.

शौचालय से महिलाओं व छात्राओं को होगी राहत

साथ ही महिलाओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सार्वजनिक शौचालय निर्माण की योजना को भी स्वीकृति दी गई। लंबे समय से महिला शौचालयों की कमी की शिकायतें मिल रही थीं, जिसे देखते हुए अब प्रमुख स्थानों पर आधुनिक शौचालय बनाए जाएंगे. इससे महिलाओं और छात्राओं को बड़ी राहत मिलेगी.

बरसात में हो जाती है दयनीय स्थिति

बरसात के मौसम को देखते हुए सभी वार्डों की नालियों की सफाई कराने का भी निर्णय लिया गया है. अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि मानसून से पहले सफाई कार्य पूरा किया जाए, ताकि जलजमाव की समस्या से लोगों को राहत मिल सके. मुख्य पार्षद उमर रंजन ने कहा कि नगर क्षेत्र के विकास के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं और जनता की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए योजनाओं को जल्द धरातल पर उतारा जाएगा.

रसात से पहले सफाई और जलनिकासी व्यवस्था

वहीं कार्यपालक पदाधिकारी अभिषेक भारती ने कहा कि बरसात से पहले सफाई और जलनिकासी व्यवस्था को दुरुस्त करना प्राथमिकता है, ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो. बैठक के बाद नगरवासियों ने उम्मीद जताई है कि यदि इन योजनाओं पर समय पर काम शुरू होता है तो चेनारी नगर पंचायत की तस्वीर बदल सकती है और नागरिकों को बड़ी राहत मिलेगी.

बैठक में ये रहे माैजूद

बैठक में उप मुख्य पार्षद रीता जायसवाल, वार्ड पार्षद परवेज अहमद, मुन्ना पांडे, विकास कुमार, संतोष शर्मा सहित महिला वार्ड पार्षद और नगर पंचायत के सफाई पर्यवेक्षक चंदन कुमार उपस्थित रहे.

Also Read: बिहार में अब बदमाशों की खैर नहीं, 428 अपराधियों की संपत्ति जब्त करेगी सरकार, 1433 की हुई है पहचान

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन