sasaram news : जानें मां तारा चंडी धाम और बुढ़वा महादेव सहित प्रमुख मंदिरों के पट खुलने, बंद होने और आरती का पूरा समय
Published by : PANCHDEV KUMAR Updated At : 08 Jun 2026 4:00 AM
मंदिर.
Sasaram news : सासाराम शहर के प्रमुख मंदिरों में दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए मंदिर प्रबंधन समितियों की ओर से पट खुलने, बंद होने और प्रसाद वितरण की समय सारणी जारी कर दी गयी है.
Sasaram news : रोहतास जिले के सासाराम से डॉ प्रमोद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट. सासाराम शहर के प्रमुख मंदिरों में दर्शन और पूजा-अर्चना करने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खबर है. मंदिर प्रबंधन समितियों की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रमुख मंदिरों के पट खुलने, बंद होने और प्रसाद वितरण की समय सारणी जारी कर दी गयी है. अब श्रद्धालु निर्धारित समय के अनुसार मंदिरों में पहुंचकर सुलभता से दर्शन-पूजन कर सकेंगे. इस सूची में प्रसिद्ध मां तारा चंडी धाम, प्राचीन सोनवागढ़ शिव मंदिर (बुढ़वा महादेव) और महावीर मंदिर सहित शहर के अन्य बड़े मंदिर शामिल हैं. जिला प्रशासन और समितियों ने श्रद्धालुओं से समय सारणी का पालन करने की अपील की है.
1. मां तारा चंडी धाम मंदिर
- पट खुलने का समय: प्रतिदिन प्रातः 4:00 बजे.
- दोपहर में बंद रहने का समय: दोपहर 12:00 बजे से 1:00 बजे तक (इस दौरान प्रसाद वितरण किया जाएगा).
- पुनः दर्शन का समय: दोपहर 1:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक.
- 2. प्राचीन सोनवागढ़ शिव मंदिर (बुढ़वा महादेव)
- पट खुलने व बंद होने का समय: प्रातः 4:00 बजे से निरंतर रात्रि 8:30 बजे तक खुला रहेगा.
- प्रसाद वितरण का समय: दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक.
- 3. महावीर मंदिर, गौरक्षणी
- सुबह का समय: प्रातः 4:15 बजे पट खुलेगा और दोपहर 12:00 बजे तक खुला रहेगा.
- शाम का समय: दोपहर 1:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे.
- 4. सोमनाथ मंदिर
- पट खुलने व बंद होने का समय: प्रातः 4:00 बजे पट खुलेगा और रात्रि 9:00 बजे बंद होगा.
- प्रसाद वितरण का समय: दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक.
- 5. गायत्री मंदिर
- पट खुलने का समय: प्रातः 4:00 बजे.
- दोपहर में बंद रहने का समय: दोपहर 12:00 बजे से 1:00 बजे तक.
- प्रसाद वितरण का समय: दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक.
- संध्या आरती व रात्रि बंदी: संध्या आरती शाम 6:30 बजे आयोजित की जाएगी तथा मंदिर का पट रात्रि 8:30 बजे बंद होगा.
- 6. बाबा तिलेश्वर नाथ मंदिर, तकिया
- पट खुलने व बंद होने का समय: प्रातः 4:30 बजे पट खुलेगा और रात्रि 8:30 बजे बंद होगा.
- प्रसाद वितरण का समय: दोपहर 12:00 बजे से 1:00 बजे तक.
- भजन कीर्तन: शाम 6:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक आयोजित होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










