आज का भाव : बाजार में लुभा रही मुजफ्फरपुर की लीची

Edited by PANCHDEV KUMAR
Updated:
विज्ञापन

मंडी.

sasaram news: जिले के विभिन्न मंडियों में आज खाद्य सामग्रियों के दामों में स्थिरता बनी हुई है. सब्जियों के दाम में स्थिरता देखी जा रही है.

विज्ञापन

sasaram news: रोहतास जिले के सासाराम से पुनीत पांडेय की रिपोर्ट. जिले के विभिन्न मंडियों में आज खाद्य सामग्रियों के दामों में स्थिरता बनी हुई है. सब्जियों के दाम में स्थिरता देखी जा रही है. लेकिन, बाजार में मुजफ्फरपुर की लीची लुभा रही है. पर भाव में गिरावट हो गयी है. दो दिन पूर्व 140 से 160 रुपये बिक रही थी. अब 120 रुपये किलो बिक रहा है. लेकिन, हरी सब्जियों का दामों में किसी प्रकार का इजाफा नहीं हो रहा है.भिंडी 20 रुपए किलो,नेनुआ 20 रुपए किलो, करेली 25 रुपए किलो,लौकी 25 रुपए किलो.फल मंडी में सेब 180 रुपये प्रति किलो, केला 70 रुपये प्रति दर्जन, संतरा 160 रुपये प्रति किलो और आम 50 रुपये प्रति किलो के भाव से बिक रहा है. अनाज मंडी की बात करें तो कतरनी चावल 4200 रुपये प्रति क्विंटल, नाटी- मंसूरी चावल 3250 रुपये प्रति क्विंटल, अरहर दाल 115 रुपये प्रति किलो, मसूर दाल 70 रुपये प्रति किलो, चना दाल 68 रुपये प्रति किलो, मूंग दाल 105 रुपये प्रति किलो के भाव पर उपलब्ध है.तेल के दामों में भी स्थिरता देखी गयी है, जहां सरसों तेल 160 से 200 रुपये प्रति किलो और रिफाइंड तेल 145 से 210 रुपये प्रति किलो के बीच बिक रहा है.सब्जी मंडी में बांग्ला प्याज 900 रुपये प्रति क्विंटल, नासिक प्याज 600 रुपये प्रति क्विंटल, देवा आलू 650 से 700 रुपये प्रति क्विंटल और लहसुन 5000 से 10000 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गया है.व्यापारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में बाजार की स्थिति के अनुसार कीमतों में बदलाव संभव है.

फल मंडी

  • सेब: 180 रुपये किलो.
  • केला: 70 रुपये दर्जन.
  • लीची: 120 रुपये किलो.
  • आम: 60 रुपये किलो.

अनाज मंडी

  • कतरनी चावल: 4200 रुपये क्विंटल.
  • अरहर दाल: 110 रुपये किलो.
  • मसूर दाल: 70 रुपये किलो.
  • चना दाल: 70 रुपये किलो.
  • मूंग दाल: 105 रुपये किलो.
  • रिफाइंड तेल: 145–210 रुपये किलो.
  • आलू: 650–700 रुपये क्विंटल.
  • भिंडी: 20 रुपये किलो.
  • नेनुआ: 20 रुपये किलो.
  • लौकी: 25 रुपये किलो.
विज्ञापन
Panchdev Kumar

लेखक के बारे में

By Panchdev Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन