सासाराम मंडल कारा में बंदियों और जेल कर्मियों ने सीखा सहज योग: विश्व योग दिवस पर हुआ विशेष आयोजन

Edited by Suryakant Kumar
Updated:
विज्ञापन

विश्व योग दिवस के अवसर पर सासाराम मंडल कारा में आयोजित योग शिविर

World Yoga Day 2026 : सासाराम मंडल कारा में सहज योग केंद्र द्वारा विशेष योग शिविर आयोजित किया गया. बंदियों और जेल कर्मियों को योग के शारीरिक व मानसिक लाभों की जानकारी दी गई और सामूहिक योगाभ्यास कराया गया.

विज्ञापन

World Yoga Day 2026 : विश्व योग दिवस के अवसर पर रविवार (21 जून) को सासाराम सहज योग केंद्र के द्वारा मंडल कारा (जेल) सासाराम में एक विशेष योग शिविर का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में जेल के बंदियों, अधिकारियों और सभी जेल कर्मियों को योग सिखाया गया. साथ ही उन्हें जीवन में योग की महत्ता, इसके लाभ और इससे होने वाले गुणात्मक विकास के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई और सामूहिक रूप से योग कराया गया.

योग करते लोग

साथ ही उन्हें जीवन में योग की महत्ता, इसके लाभ और इससे होने वाले गुणात्मक विकास के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई और सामूहिक रूप से योग कराया गया.

माता श्री निर्मला देवी की सहज योग पद्धति पर डाला गया प्रकाश

शिविर में उपस्थित लोगों को विश्व निर्मला माता श्री निर्मला देवी की सहज योग पद्धति के अनुसार योग कराया गया और इससे होने वाले शारीरिक व मानसिक फायदों के बारे में बताया गया.

इस पद्धति पर प्रकाश डालने और कार्यक्रम को क्रियान्वित करने में रोहतास के लोक अभियोजक सह कार्यक्रम समन्वयक श्री उपेंद्र कुमार, सासाराम सहज योग केंद्र की संचालिका अंजू पांडे, प्रेमचंद सिंह, सुषमा सिंह और रेणुका पटेल ने मुख्य भूमिका निभाई.

जेल अधीक्षक ने किया समापन, ये सभी रहे उपस्थित

इस सफल योग कार्यक्रम का समापन रोहतास के मंडल जेल अधीक्षक श्री सुजीत कुमार राय के द्वारा किया गया. कार्यक्रम को सुचारू ढंग से चलाने में सहज योग परिवार के अन्य सदस्यों जैसे ममता सिंह, मीरा देवी, अंशु कुमारी, राम भरत सिंह, प्रीति शर्मा और विनीता अग्रवाल ने अपना भरपूर योगदान दिया.

इसके साथ ही जेल प्रशासन की ओर से कारा उपाधीक्षक नंद मोहन सिंह, सहायक अधीक्षक कुंदन कुमार और रागिनी कुमारी सहित अन्य जेल कर्मी गुड्डू कुमार, संदीप कुमार, पायल कुमारी तथा राकेश कुमार वर्मा भी इस अवसर पर उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया.

अंत में सहज योग परिवार की ओर से जेल प्रशासन और सभी उपस्थित लोगों के प्रति आभार और धन्यवाद व्यक्त किया गया.

Also Read: सासाराम के नेहरू पार्क में योग का महासंगम, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हजारों लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

विज्ञापन
Suryakant Kumar

लेखक के बारे में

By Suryakant Kumar

सूर्यकांत कुमार प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों का अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल चैनल न्यूज रील्स से की. इसके बाद नेशन दर्पण और खबरिया जंक्शन में कार्य किया, जहां कंटेंट राइटिंग, वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर से जुड़े विभिन्न कार्यों का अनुभव हासिल किया. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. वर्तमान में वे गया, औरंगाबाद, कैमूर और बक्सर जिलों से जुड़ी हाइपरलोकल खबरों, शिक्षा, रोजगार, प्रशासनिक गतिविधियों और जनसरोकार के विषयों पर समाचार लेखन का कार्य कर रहे हैं. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन