श्रद्धालु ध्यान दें : सासाराम के प्रमुख मंदिरों के खुलने और बंद होने का नया समय जारी, देखें समय

Published by : Vikash Kumar Updated At : 09 Jun 2026 3:00 AM

विज्ञापन

श्री शक्तिपीठ मां तारा चंडी धाम.

SASARAM NEWS : सासाराम के श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शहर के प्रमुख मंदिरों के पट खुलने और बंद होने का समय जारी किया गया है. मंदिर प्रबंधन समितियों की ओर से दी गयी जानकारी के अनुसार श्रद्धालु निर्धारित समय पर पूजा-अर्चना व दर्शन कर सकते हैं .

विज्ञापन

SASARAM NEWS : सासाराम(डॉ प्रमोद कुमार): सासाराम के श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शहर के प्रमुख मंदिरों के पट खुलने और बंद होने का समय जारी किया गया है. मंदिर प्रबंधन समितियों की ओर से दी गयी जानकारी के अनुसार श्रद्धालु निर्धारित समय पर पूजा-अर्चना व दर्शन कर सकते हैं .

मां ताराचंडी धाम मंदिर

मंदिर का पट प्रतिदिन प्रातः 4:00 बजे खुलेगा. दोपहर 12:00 बजे से 1:00 बजे तक पट बंद रहेगा. इसके बाद दोपहर 1:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक श्रद्धालुओं के लिए दर्शन की व्यवस्था रहेगी. प्रसाद वितरण दोपहर 12:00 बजे से 1:00 बजे तक किया जाएगा .

प्राचीन सोनवागढ़ शिव मंदिर बुढ़वा महादेव

मंदिर का पट प्रातः 4:00 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक खुला रहेगा. प्रसाद वितरण दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक किया जायेगा .

महावीर मंदिर गौरक्षणी

मंदिर का पट प्रातः 4:15 बजे खुलेगा और दोपहर 12:00 बजे तक खुला रहेगा. इसके बाद दोपहर 1:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे .

सोमनाथ मंदिर

मंदिर का पट प्रातः 4:00 बजे खुलेगा और रात्रि 9:00 बजे बंद होगा. प्रसाद वितरण दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक किया जायेगा .

गायत्री मंदिर

मंदिर का पट प्रातः 4:00 बजे खुलेगा. दोपहर 12:00 बजे से 1:00 बजे तक पट बंद रहेगा. प्रसाद वितरण दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक होगा . संध्या आरती शाम 6:30 बजे आयोजित की जाएगी तथा मंदिर का पट रात्रि 8:30 बजे बंद होगा .

बाबा तिलेश्वरनाथ मंदिर तकिया

मंदिर का पट प्रातः 4:30 बजे खुलेगा और रात्रि 8:30 बजे बंद होगा. प्रसाद वितरण दोपहर 12:00 बजे से 1:00 बजे तक किया जाएगा.भजन किर्तन 6 से 8 बजे तक.

विज्ञापन
Vikash Kumar

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन