Sasaram News: बालू कारोबारियों के दो गुटों में भिड़ंत, चार लोग गिरफ्तार, तीन वाहन भी जब्त

Updated at : 17 Apr 2025 7:59 PM (IST)
विज्ञापन
bihar news

बालू को लेकर मारपीट

Sasaram News: सासाराम के डालमियानगर थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित दुर्गा मंदिर के समीप बुधवार की देर रात बालू कारोबारी के दो गुटों में आपसी वर्चस्व को लेकर जमकर मारपीट हुई. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एसपी रौशन कुमार समेत सात थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया.

विज्ञापन

Sasaram News: सासाराम में समय पर पुलिस प्रशासन के पहुंचने के कारण खूनी संघर्ष होने से बच गया. पुलिस ने इस मामले में बालू कारोबार से जुड़े दो गुटों में आपसी वर्चस्व को लेकर हुई मारपीट में चार लोगों की गिरफ्तारी हुई है. यह जानकारी थानाध्यक्ष सुशांत कुमार मंडल ने दी. गिरफ्तार लोगों में सुमित कुमार सिंह, चंद्रधारी सिंह उर्फ डब्बू, विश्वजीत कुमार उर्फ विशु एवं सोमराज सिंह को घटनास्थल से पुलिस ने पकड़ा है.

पुलिस ने की कार्रवाई

पुलिस ने गिरफ्तार लोगों के पास से तीन लग्जरी वाहन को भी जब्त किया है. जब्त वाहनों में एक फॉर्च्यूनर, एक मारुति का ग्रैड विटारा एवं एक थार गाड़ी है. जब्त वाहनों से हॉकी स्टीक व डंडा बरामद किया गया है. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के द्वारा दिए गए दिशा निर्देश के अनुसार डेहरी मुफस्सिल, डेहरी नगर, डालमियानगर, अकोढीगोला, दरिहट, इंद्रपुरी एवं आरकोठा थाना घटना स्थल पर पहुंच कर स्थिति को नियंत्रित किया.

दर्जनों लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

बताते हैं कि सभी गिरफ्तार बालू कारोबारियों को न्यायालय के सुपुर्द कर दिया गया है. वहीं वाहनों को जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. इस मामले में दर्जनों लोगों के विरुद्ध मारपीट करने एवं अशांति फैलाने को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. सीसीटीवी कैमरा एवं मोबाइल लोकेशन की मदद से इनकी पहचान की जा रही है. पहचान के बाद घटना में शामिल अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया जायेगा.

Also Read: सीतामढ़ी में पुलिसकर्मियों पर आगबबूला हुआ युवक, सहायक दारोगा को उठाकर पटका, कुल्हा में लगी गंभीर चोट

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन