बिहार में समधी-समधिन को एक-दूजे से हुआ प्यार, कोर्ट मैरिज करने पहुंचे तो पड़े जूते-चप्पल

Updated at : 21 May 2025 6:20 AM (IST)
विज्ञापन
sasaram news

सड़क पर हंगामा

Bihar News: बिहार के सासाराम में समधि और समधन ही एक दूसरे के प्यार में घिर गए. दोनों ने बच्चों के बदले खुद ही पहले शादी करने की ठानी और कोर्ट पहुंच गए. लेकिन परिजनों ने यहां दोनों की जमकर पिटाई कर दी.

विज्ञापन

Bihar News: सासाराम शहर के रजिस्ट्री कार्यालय के बाहर एक अजीबो-गरीब नज़ारा देखने को मिला, जब चार बच्चों के पिता और तीन बच्चों की मां कोर्ट मैरिज करने पहुंचे. मामला नगर थाना क्षेत्र के पुरानी जीटी रोड का है, जहां परिजनों ने दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया और जमकर हंगामा किया.

क्या है पूरा विवाद?

जानकारी के मुताबिक, शिवसागर थाना क्षेत्र के धनवा गांव निवासी दयाशंकर राम अपनी पुत्री की शादी डालमियानगर थाना क्षेत्र की धर्मशिला देवी की पुत्री से तय कर चुके थे. इसी दौरान दयाशंकर राम और धर्मशिला देवी के बीच मोबाइल पर बातचीत शुरू हुई, जो धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गई.

दोनों शादी करने रजिस्ट्री ऑफिस पहुंचे

दोनों ने तय किया कि वे शादी करेंगे और इसी उद्देश्य से रजिस्ट्री कार्यालय पहुंचे थे. लेकिन जैसे ही इस बात की जानकारी दयाशंकर राम के परिजनों और धर्मशिला देवी के पति सुनील राम को हुई, वे रजिस्ट्री ऑफिस पहुंच गए और दोनों को रंगे हाथों पकड़ लिया.

गुस्साए परिजनों ने की पिटाई

इसके बाद गुस्साए परिजनों ने दोनों की चप्पलों और जूतों से पिटाई कर दी. मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने स्थिति को संभालने की कोशिश की, लेकिन तब तक मामला सड़क पर तमाशा बन चुका था. दयाशंकर राम के चार बच्चे हैं, जबकि धर्मशिला देवी तीन बच्चों की मां हैं. बावजूद इसके, दोनों अपने फैसले पर अड़े रहे. धर्मशिला देवी ने साफ कहा कि वह दयाशंकर राम से ही शादी करेंगी.

पुलिस जांच में जुटी

इस घटना ने इलाके में चर्चा का विषय बना दिया है, जहां लोग रिश्तों की मर्यादा तोड़कर हुए इस प्रेम प्रसंग को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं. पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

(डॉ प्रमोद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट)

विज्ञापन
ThakurShaktilochan Sandilya

लेखक के बारे में

By ThakurShaktilochan Sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन