अज्ञात वाहन की चपेट में आने से ग्रामीण चिकित्सक की मौत, नहीं था पहना था हेलमेट

SASARAM NEWS.सासाराम-चौसा पथ शनिवार की शाम लगभग 8:30 बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार ग्रामीण चिकित्सक की मौत हो गयी.मृतक की पहचान करगहर थाना क्षेत्र के सेमरी गांव निवासी सैय्यद मसदुल हसन के 55 वर्षीय पुत्र डॉ सैय्यद जफर इमाम उर्फ पप्पू के रूप में की गयी है.
सासाराम-चौसा पथ शनिवार की शाम लगभग 8:30 बजे हुई घटना
सिर के पिछले हिस्से में लगी गंभीर चोट का कारण हुई मौतफोटो-5- घटना के बाद सीएचसी में जुटी लोगों की भीड़.
प्रतिनिधि, करगहरसासाराम-चौसा पथ शनिवार की शाम लगभग 8:30 बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार ग्रामीण चिकित्सक की मौत हो गयी.मृतक की पहचान करगहर थाना क्षेत्र के सेमरी गांव निवासी सैय्यद मसदुल हसन के 55 वर्षीय पुत्र डॉ सैय्यद जफर इमाम उर्फ पप्पू के रूप में की गयी है. जानकारी के अनुसार डॉ सैय्यद जफर इमाम अपनी बाइक से सेमरी से सासाराम जा रहे थे, तभी सहुआड़ गांव के समीप किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में पीछे से धक्का मार दिया, जिससे वे घायल होकर सड़क किनारे चाट में गिर गये. मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हे इलाज के लिए करगहर स्थित सीएचसी पहुचायां,जहां चिकित्सकों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं, उनकी मौत की सूचना पाकर सीएचसी करगहर में सेमरी और आसपास के गांव के सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गयी. परिजनों के अनुसार ग्रामीण चिकित्सक की पत्नी सरकारी विद्यालय में शिक्षका की पद कार्यरत हैं. वे सासाराम में रहकर अपनी बच्चों को पढ़ाती है. चिकित्सक प्रत्येक शनिवार को सासाराम अपने परिवार के पास जाते थे, शनिवार रात को भी वो अपने परिवार के पास जा रहे थे, इसी बीच रास्ते में सड़क हादसे का शिकार हो गये. उनके मौते से गांव में शोक की लहर है.
हेलमेट
पहने होते तो शायद बच सकती थी जान
बताया जा रहा है कि सेमरी निवासी ग्रामीण चिकित्सक सैय्यद जफर इमाम उर्फ पप्पू ने हेलमेट नहीं पहना था. अगर वो पहने होते तो शायद उनकी जान बच सकती थी. सीएचसी में तैनात चिकित्सकों के अनुसार उनकी मौत उनके सिर के पिछले हिस्से में लगी गंभीर चोट का कारण हुई है. एक चिकित्सक ने बताया कि अगर वे हेलमेट पहने होते, तो शायद उनकी जान बच सकती थी. वहीं, परिजनों के अनुसार चिकित्सक जब भी सासाराम जाते थे, तो हेलमेट पहन कर जाते थे. लेकिन, शनिवार की शाम जब वे सासाराम जा रहे थे, तो वे हेलमेट नहीं पहने थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




