रोहतास में सड़क पार कर रहे एक ही परिवार के चार लोगों को बाइक ने मारी टक्कर, एक बच्चे की मौत

Updated:
विज्ञापन

फोटो -घायलों को सदर अस्पताल ले जाती एनएचएआई की पेट्रोलिंग टीम

शिवसागर के बम्हौर ब्रिज के पास हुए सड़क हादसे में एक 4 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई और चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

शिवसागर थाना क्षेत्र के बम्हौर ब्रिज के पास मंगलवार की सुबह हुए सड़क हादसे में चार वर्षीय बच्चे की मौत हो गयी, जबकि चार लोग घायल हो गये. घायलों में तीन की हालत गंभीर बतायी जा रही है. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी.

बच्चे को बचाने में अनियंत्रित हुई बाइक

जानकारी के अनुसार, दरिगांव थाना क्षेत्र के सकाश गांव निवासी रोहित मेहरा परिवार के साथ कैमूर जिले के सोनहन थाना क्षेत्र स्थित पिया गांव से अपने घर लौट रहे थे. बम्हौर ब्रिज के पास पहुंचने पर बम्हौर गांव निवासी पिंटू महतो का 16 वर्षीय पुत्र प्रीतम कुमार सड़क पार कर रहा था. उसे बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर प्रीतम से टकरा गयी.

हादसे में चार लोग घायल, तीन की हालत गंभीर

दुर्घटना में रोहित मेहरा, उनकी पत्नी मीरा देवी, भुआर मेहरा और प्रीतम कुमार घायल हो गये. रोहित मेहरा, भुआर मेहरा और प्रीतम कुमार को गंभीर चोटें आयी हैं, जबकि मीरा देवी को मामूली चोट लगी है. हादसे में रोहित मेहरा के चार वर्षीय पुत्र कार्तिक कुमार की मौत हो गयी.

PHOTOS : डॉक्टर से PM तक, इन 10 महिलाओं ने रचा भारत का इतिहास, तस्वीरों में देखें

एनएचएआई की टीम ने पहुंचाया अस्पताल

घटना की सूचना मिलते ही एनएचएआई की पेट्रोलिंग टीम और एंबुलेंस कर्मी मौके पर पहुंचे. शिवसागर थाना पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल, सासाराम भेजा गया.

बच्चे की मौत से परिवार में मचा कोहराम

अस्पताल में इलाज के दौरान चार वर्षीय कार्तिक कुमार की मौत हो गयी. बच्चे की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं, घटना के बाद गांव में भी मातम का माहौल है.

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव

थानाध्यक्ष रितेश कुमार ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया था, जहां एक बच्चे की मौत हो गयी. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

PHOTOS: Gen X से Gen Beta तक, पीढ़ियों के ये नाम आए कहां से? X, Y, Z के बाद Alpha और Beta क्यों, तस्वीरों में जानिए पूरी कहानी


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन