डेहरी में नल-जल योजना की खुली पोल, एक सप्ताह से टूटे पाइप से सड़क पर बह रहा हजारों लीटर पानी

Updated:
विज्ञापन

वार्ड नंबर 25 की फ्लिपकार्ट गली में टूटे पाइप से सड़क पर बहता पानी | Prabhat Khabar Network

डेहरी के वार्ड नंबर 25 में पाइपलाइन टूटने से हजारों लीटर शुद्ध पानी सड़क पर बह रहा है। स्थानीय लोग जल बर्बादी रोकने और मरम्मत की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन

शहर के जक्खी बिगहा मोहल्ले के वार्ड नंबर 25 स्थित फ्लिपकार्ट गली में हर घर नल का जल योजना के तहत बिछायी गयी पाइपलाइन पिछले एक सप्ताह से अधिक समय से टूटी हुई है. पाइप टूटने से लगातार शुद्ध पेयजल सड़क पर बहकर बर्बाद हो रहा है. वहीं, पानी जमा होने से स्थानीय लोगों और राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है.

टूटे पाइप से लगातार बह रहा पानी

स्थानीय लोगों के अनुसार, पाइपलाइन में खराबी आने के बाद से प्रतिदिन बड़ी मात्रा में शुद्ध पानी सड़क पर बह रहा है. लगातार पानी बहने के कारण गली में जलजमाव की स्थिति बन गयी है. इससे लोगों को पैदल आने-जाने में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

जल संरक्षण के दावों पर उठे सवाल

मोहल्लेवासियों का कहना है कि एक ओर सरकार शुद्ध पेयजल की उपलब्धता और जल संरक्षण को लेकर अभियान चला रही है, वहीं दूसरी ओर जिम्मेदार विभाग की लापरवाही से हजारों लीटर पानी सड़क पर बर्बाद हो रहा है. लोगों का आरोप है कि लंबे समय से समस्या बने रहने के बावजूद पाइपलाइन की मरम्मत नहीं करायी गयी है.

शिकायत करने के लिए भटक रहे लोग

स्थानीय लोगों ने बताया कि पाइपलाइन टूटने की शिकायत किस विभाग या अधिकारी से की जाए, इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं है. नगर परिषद कार्यालय में शिकायत लेकर जाने पर भी संबंधित समस्या सुनने और समाधान कराने के लिए जिम्मेदार अधिकारी या कर्मी आसानी से उपलब्ध नहीं होते. इससे लोगों में नाराजगी बढ़ रही है.

जल्द मरम्मत और पानी निकासी की मांग

मोहल्लेवासियों ने नगर परिषद और संबंधित विभाग के अधिकारियों से टूटे पाइप की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है. साथ ही सड़क पर जमा पानी की निकासी की व्यवस्था करने की भी मांग की गयी है, ताकि लोगों को आवागमन में परेशानी न हो.

हेल्पलाइन नंबर जारी करने की मांग

स्थानीय लोगों ने नल-जल योजना की पाइपलाइन में खराबी होने पर शिकायत दर्ज कराने के लिए विभाग की ओर से हेल्पलाइन या मोबाइल नंबर सार्वजनिक करने की मांग की है. लोगों का कहना है कि शिकायत की सुविधा स्पष्ट होने से ऐसी समस्याओं का समय पर समाधान होगा और शुद्ध पेयजल की बर्बादी भी रोकी जा सकेगी.

रोहतास में योजनाओं की समीक्षा को लेकर डीएम सख्त, हर पात्र लाभार्थी तक समय पर पहुंचाएं सरकारी लाभ


विज्ञापन
मुकेश पांडेय

लेखक के बारे में

By मुकेश पांडेय

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन