रोहतास में योजनाओं की समीक्षा को लेकर डीएम सख्त, हर पात्र लाभार्थी तक समय पर पहुंचाएं सरकारी लाभ

विज्ञापन

बैठक में उपस्थित डीएम व अन्य | Prabhat Khabar Network

रोहतास डीएम ने ICDS योजनाओं की समीक्षा बैठक में सभी अधिकारियों को लाभार्थियों तक समय पर लाभ पहुंचाने और FRS प्रणाली के उपयोग के निर्देश दिए।

विज्ञापन

सासाराम (रोहतास). जिला पदाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में मंगलवार की देर शाम जिले के सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों के साथ ICDS योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई. बैठक में विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति और उनके क्रियान्वयन की स्थिति की समीक्षा करते हुए डीएम ने अधिकारियों को कई जरूरी निर्देश दिए.

सभी योजनाओं की प्रगति की हुई समीक्षा

बैठक में जिले के सभी प्रखंडों से पहुंचे बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में संचालित योजनाओं की जानकारी डीएम को दी. अधिकारियों ने योजनाओं के क्रियान्वयन और लाभार्थियों तक पहुंच रही सुविधाओं की स्थिति से भी अवगत कराया.

हर पात्र लाभार्थी तक पहुंचे योजना का लाभ

डीएम दीपक कुमार मिश्रा ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि विभाग की सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पोषक क्षेत्र के प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पहुंचाया जाए. उन्होंने कहा कि लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए.

रोहतास: गुप्ता धाम के रास्ते में हादसा, खाई में गिरने से तीन कांवरियों की मौत; 24 घंटे बाद शव बरामदFRS से लाभ पहुंचाने पर जोर

जिला पदाधिकारी ने FRS यानी Facial Recognition System के माध्यम से लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को व्यवस्था की लगातार निगरानी करने और किसी भी तरह की समस्या सामने आने पर उसका तत्काल समाधान करने का निर्देश दिया.

भूमि संबंधी समस्याओं के समाधान का निर्देश

बैठक में डीएम ने बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों से जुड़ी भूमि संबंधी समस्याओं का भी नियमानुसार और समयबद्ध तरीके से समाधान सुनिश्चित करने को कहा. उन्होंने अधिकारियों को योजनाओं की लगातार निगरानी और अनुश्रवण करते रहने का निर्देश दिया.

निगरानी में लापरवाही नहीं बरतने की हिदायत

डीएम ने स्पष्ट किया कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सही लोगों तक पहुंचाना अधिकारियों की प्राथमिक जिम्मेदारी है. उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों को योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता बनाए रखने और नियमित रूप से इसकी समीक्षा करने को कहा.

PHOTOS: Gen X से Gen Beta तक, पीढ़ियों के ये नाम आए कहां से? X, Y, Z के बाद Alpha और Beta क्यों, तस्वीरों में जानिए पूरी कहानी


विज्ञापन

Loading Review Hub...

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन