28 मई को होगा प्रभात खबर का अपराजिता महिला सम्मान समारोह, एहसान कुरैशी और नम्रता दास बिखेरेंगे रंग

अपराजिता सम्मान समारोह
Rohtas News: सासाराम में आज प्रभात खबर के तत्वावधान में अपराजिता महिला सम्मान समारोह आयोजित होगा, जिसमें जिले की प्रेरणादायी महिलाओं को सम्मानित किया जायेगा. कार्यक्रम में स्टैंडअप कॉमेडियन एहसान कुरैशी और गायिका नम्रता दास अपनी प्रस्तुति देंगे.
Rohtas News (मो. आरिफ खान की रिपोर्ट): प्रभात खबर के तत्वावधान में आयोजित अपराजिता महिला सम्मान समारोह आज गुरुवार संध्या छह बजे शहर के अड्डा रोड स्थित शेरशाह सूरी उच्च माध्यमिक (टाउन हाई) स्कूल में होगा. समारोह को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. कार्यक्रम में जिले की विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सार्वजनिक मंच से सम्मानित किया जायेगा. आयोजन को लेकर सम्मानित होने वाली महिलाओं व शहरवासियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है.
एहसान कुरैशी और नम्रता दास होंगी आकर्षण का केंद्र
अपराजिता सम्मान समारोह में सम्मान के साथ मनोरंजन का भी विशेष आकर्षण रहेगा. देश के ख्याति प्राप्त स्टैंड अप कॉमेडियन एहसान कुरैशी अपने खास अंदाज में लोगों को ठहाके लगाने पर मजबूर करेंगे. वहीं प्रसिद्ध गायिका नम्रता दास अपनी प्रस्तुति से कार्यक्रम में सुरों की मिठास घोलेंगी. ‘एक मंच, दो शानदार अंदाज’ थीम के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में हास्य और संगीत का अनोखा संगम देखने को मिलेगा.
इन महिलाओं को किया जायेगा सम्मानित
समारोह में अपने संघर्ष, मेहनत, प्रतिभा और सामाजिक कार्यों के बल पर अलग पहचान बनाने वाली महिलाओं को अपराजिता सम्मान से नवाजा जायेगा. इस वर्ष जिन महिलाओं को सम्मानित किया जायेगा, उनमें नैंसी कुमारी, विनीत गुप्ता, गुड़िया देवी, अपराजिता सिन्हा, डॉ प्रियांशु माला और संगीता कुमारी पांडेय शामिल हैं. इन महिलाओं ने अपने-अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर समाज में मिसाल कायम की है तथा अन्य महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया है.
कई संस्थाएं निभा रही अहम भूमिका
समारोह को सफल बनाने में कई संस्थाएं और प्रतिष्ठान अहम भूमिका निभा रहे हैं. आयोजन स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया है और कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शहरवासियों के पहुंचने की संभावना है. कार्यक्रम में जिले के कई वरिष्ठ अधिकारी, शिक्षाविद, समाजसेवी और गणमान्य लोग भी शामिल होंगे.
Also Read: बकरीद को लेकर इंद्रपुरी थाना में शांति समिति की बैठक, संवेदनशील इलाकों में बढ़ी निगरानी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By विकाश झा
विकाश झा प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में छह वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है.
पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया. News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया तथा बिहार सरकार के विभिन्न विभागों की सोशल मीडिया टीमों में भी अपनी सेवाएं दीं.
स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं. उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है.
मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










