रोहतास के 19 मॉडल स्कूलों का हुआ शुभारंभ, शेरशाह सूरी विद्यालय बना मुख्य समारोह का केंद्र

Updated:
विज्ञापन
कार्यक्रम में उपस्थित डीएम व अन्य  कार्यक्रम में उपस्थित लोग | Prabhat Khabar Network

कार्यक्रम में उपस्थित डीएम व अन्य कार्यक्रम में उपस्थित लोग | Prabhat Khabar Network

रोहतास जिले के 19 प्रखंडों में मॉडल स्कूलों का भव्य उद्घाटन हुआ। सासाराम के शेरशाह सूरी विद्यालय में आयोजित मुख्य समारोह में अधिकारियों ने शिक्षा पर जोर दिया।

विज्ञापन

Rohtas Model Schools Inauguration : रोहतास जिले के सभी 19 प्रखंडों में स्थापित सरस्वती विद्या निकेतन (मॉडल स्कूल) का रविवार को शुभारंभ हुआ. मुख्यमंत्री ने बेगूसराय से वर्चुअल माध्यम के जरिए बिहार के 551 मॉडल स्कूलों का उद्घाटन किया. इस दौरान जिले के सभी चयनित विद्यालयों में उत्सव जैसा माहौल रहा और छात्र-छात्राओं ने एलईडी स्क्रीन पर मुख्यमंत्री का संबोधन लाइव देखा.

Rohtas News : शेरशाह सूरी विद्यालय में आयोजित हुआ मुख्य कार्यक्रम

जिले का मुख्य उद्घाटन समारोह सासाराम स्थित शेरशाह सूरी इंटर स्तरीय विद्यालय में आयोजित किया गया. कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी दीपक कुमार मिश्र, उप विकास आयुक्त विजय कुमार पांडेय और जिला शिक्षा पदाधिकारी मदन राय शामिल हुए. स्काउट एवं गाइड के विद्यार्थियों ने अतिथियों का स्वागत किया, जबकि राष्ट्रगान और स्वागत गीत के साथ कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत हुई.

'गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से बनेगा विकसित समाज', मुख्यमंत्री का संदेश

मुख्यमंत्री ने रिमोट के माध्यम से सभी चयनित विद्यालयों का उद्घाटन करते हुए शिक्षा के महत्व पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ही विकसित समाज और सशक्त राष्ट्र की आधारशिला है. विद्यार्थियों से उन्होंने शिक्षा के माध्यम से देश के विकास में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया.

'विद्यालय ही तैयार करते हैं भविष्य के कर्णधार', अधिकारियों ने रखा अपना पक्ष

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अधिकारियों ने कहा कि विद्यालय राष्ट्र निर्माण की प्रयोगशाला हैं, जहां से भविष्य के वैज्ञानिक, इंजीनियर, प्रशासक, शिक्षक और जनप्रतिनिधि तैयार होते हैं. उन्होंने मॉडल स्कूलों को ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के विद्यार्थियों के लिए बेहतर शिक्षा का मजबूत माध्यम बताया.

शिक्षकों और छात्रों में दिखा उत्साह

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य कमलेश कुमार, शिक्षक जगदीश राम, रमेश कुमार, शिक्षा विभाग के अधिकारी, शिक्षक-शिक्षिकाएं, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे. पूरे कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला.


विज्ञापन
Pramod Kr Srivastav

लेखक के बारे में

By Pramod Kr Srivastav

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन