बक्सर लाइन नहर में मिला 30 वर्षीय अज्ञात युवक का शव, पहचान में जुटी पुलिस

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

दावथ थाना क्षेत्र की बक्सर लाइन नहर में रविवार को एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. भूंडाडीह गांव के पास नहर में शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा.

विज्ञापन

Rohtas News : दावथ थाना क्षेत्र से होकर गुजरने वाली बक्सर लाइन नहर में रविवार को एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. भूंडाडीह गांव के समीप नहर में शव दिखने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई. सूचना पर पहुंची दावथ थाना पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकालकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, सासाराम भेज दिया.

विज्ञापन

ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस

थानाध्यक्ष मनीष कुमार पंजियार ने बताया कि ग्रामीणों ने सूचना दी थी कि भूंडाडीह गांव के पास बक्सर लाइन नहर में करीब 30 वर्षीय युवक का शव पानी के बीच पेड़ की जड़ में फंसा हुआ है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को बाहर निकाला.

पोस्टमार्टम के बाद शीतगृह में रखा गया शव

पुलिस ने घटनास्थल पर पंचनामा तैयार करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, सासाराम भेज दिया. पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अज्ञात शव को पहचान के लिए सासाराम स्थित शीतगृह में सुरक्षित रखा गया है.

पहचान कराने में जुटी पुलिस

थानाध्यक्ष ने बताया कि फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस आसपास के थानों और संबंधित माध्यमों से शव की पहचान कराने का प्रयास कर रही है. पहचान होने के बाद परिजनों को सूचना देकर शव सौंपा जाएगा और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन