रोहतास: खेत में काम कर रहे किसान पर गिरी आकाशीय बिजली, मौके पर मौत से गांव में मातम

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस | Prabhat Khabar Network
रोहतास जिले के नटवार थाना क्षेत्र में एक किसान की आकाशीय बिजली गिरने से खेत में ही मौत हो गई. घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में मातम पसर गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
Farmer dies after lightning strike while working in field : रोहतास जिला के नटवार थाना क्षेत्र के सरांव पंचायत अंतर्गत रामगढ़ टोला में रविवार को आकाशीय बिजली गिरने से एक किसान की दर्दनाक मौत हो गई. खेत में काम कर रहे किसान की मौके पर ही जान चली गई. घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
Rohtas News : खेत में काम के दौरान हुआ हादसा मृतक की पहचान रामगढ़ टोला निवासी स्वर्गीय नगीना चौधरी के 49 वर्षीय पुत्र मनोज चौधरी के रूप में हुई है. बताया जाता है कि मनोज चौधरी रविवार को अपने खेत में कृषि कार्य कर रहे थे. इसी दौरान अचानक मौसम बदला और आकाशीय बिजली उनकी चपेट में आ गई, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई.
सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस घटना की जानकारी ग्रामीणों ने नटवार थाना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.
परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ अचानक हुई इस घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. गांव में भी शोक का माहौल है और बड़ी संख्या में ग्रामीण पीड़ित परिवार को सांत्वना देने पहुंचे.
क्या बोले थानाध्यक्ष नटवार थानाध्यक्ष रंजय कुमार ने बताया कि किसान खेत में काम कर रहा था. इसी दौरान वह आकाशीय बिजली की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










