‘गाड़ी वाला आया’ की आवाज हुई खामोश, सफाई गाड़ियों में खराब पड़ा म्यूजिक सिस्टम; रोहतास नगर पंचायत में सीटी के सहारे हो रहा कचरा उठाव

Updated:
विज्ञापन

रोहतास नगर पंचायत में लगी कचड़े उठाव की गाड़ी

रोहतास नगर पंचायत में सफाई गाड़ियों के म्यूजिक सिस्टम खराब हो जाने से "गाड़ी वाला आया" की परिचित आवाज़ अब सुनाई नहीं दे रही है. कर्मचारी अब सीटी बजाकर लोगों को कचरा देने के लिए सूचित कर रहे हैं.

विज्ञापन

Sasaram Nagar Panchayat Garbage Vehicles : रोहतास नगर पंचायत क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को लेकर इस्तेमाल की जा रही कचरा उठाव गाड़ियों से अब पहले की तरह लोगों को “गाड़ी वाला आया भाई, गाड़ी वाला आया” की आवाज सुनाई नहीं दे रही है. गलियों और मोहल्लों में कचरा संग्रहण के लिए पहुंचने वाली अधिकतर गाड़ियों में लगे म्यूजिक सिस्टम खराब हो गए हैं या फिर कई गाड़ियों से सिस्टम निकाल दिए गए हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

इसके कारण सफाई गाड़ियों के आने की जानकारी लोगों तक पहले की तरह नहीं पहुंच पा रही है. अब इन गाड़ियों पर लगे म्यूजिक सिस्टम की जगह कर्मियों को सीटी बजाकर लोगों को कचरा देने के लिए सूचित करना पड़ रहा है.

खराब पड़े हैं कई गाड़ियों के बाजे

स्थानीय लोगों के अनुसार, नगर पंचायत में सफाई कार्य के लिए चलने वाली गाड़ियों में लोगों की सुविधा के लिए विशेष ध्वनि सिस्टम लगाए गए थे. इनसे गाड़ी के मोहल्ले में पहुंचने की जानकारी मिल जाती थी और लोग समय पर घरों से कचरा निकालकर सफाई कर्मियों को दे देते थे.

लेकिन पिछले कुछ समय से कई गाड़ियों में लगे ये सिस्टम खराब हो गए हैं. कुछ गाड़ियों में तो यह पूरी तरह बंद हो चुके हैं. इससे सफाई व्यवस्था में भी थोड़ी परेशानी सामने आ रही है.

Sasaram News : जल्द मरम्मत कराने का दावा

इस संबंध में एनजीओ कर्मी अनुभव कुमार ने बताया कि गाड़ियों में लगे सभी म्यूजिक सिस्टम की मरम्मत कराई जा रही है. जल्द ही खराब पड़े सभी बाजों को ठीक कर चालू कर दिया जाएगा.

उन्होंने कहा कि सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है. गाड़ियों के माध्यम से कचरा संग्रहण का काम नियमित रूप से जारी है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन